Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

इन Modern Stair डिजाइंस से Simple Duplex Home को मिलेगा आलीशन बंगले जैसा लुक

Modern Stair Designs: अगर अपने साधारण डुपलेक्स घर को आलीशान बनाना चाहती हैं, तो सीढ़ियों का चुनाव अहम भूमिका निभाता है। फ्लोटिंग स्टेप्स से लेकर ग्लास रेलिंग और स्टाइलिश स्पाइरल सीढ़ियों तक, जानें बेहतरीन आइडियाज जो आपके घर के इंटीरियर में चार चांद लगा देंगे।
Updated:- 2026-05-21, 17:05 IST
luxury modern duplex stairs design

Modern Stair Designs For Duplex Home: डुपलेक्स घर की सबसे खास बात उसकी सीढ़ियां होती हैं। अक्सर लोग सीढ़ियों को केवल ऊपर-नीचे जाने का एक जरिया मानते हैं, लेकिन यह इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में सीढ़ियां घर का फोकल पॉइंट होती हैं। सिंपल से दिखने वाले डुपलेक्स घर को अगर आलीशान बंगले का लुक देना चाहती हैं, तो सीढ़ियों का डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश होना बेहद जरूरी है। सही मटेरियल, लाइटिंग और स्ट्रक्चर का चुनाव करके आप अपने घर के बीचों-बीच एक ऐसा मास्टरपीस तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको सीढ़ियों के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

फ्लोटिंग सीढ़ी डिजाइन (Floating Stair Designs)

Floating Stair Designs

अगर आप अपने घर को मिनिमलिस्टऔर अल्ट्रा-मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो फ्लोटिंग सीढ़ियां लगा सकती हैं। इसमें सीढ़ियां दीवार से जुड़ी होती हैं और ऐसा लगता है जैसे वे हवा में तैर रही हों। यह डिजाइन घर में खुलेपन का अहसास कराता है और रोशनी को भी नहीं रोकता। छोटे डुपलेक्स घरों के लिए यह डिजाइन जादू की तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें- Bedroom के लिए बेस्ट हैं स्लीक Sliding Wardrobe के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा ट्रेंडी और क्लटर-फ्री लुक

शानदार स्पाइरल स्टेयर्स सीढ़ी डिजाइन (Spiral Staircase Designs)

Spiral Staircase Designs

मॉडर्न स्पाइरल सीढ़ियां चौड़े स्टेप्स और कवर्ड साइड्स के साथ आती हैं। ये घर के इंटीरियर में एक ग्रैंड और शाही अहसास जोड़ती हैं। इनका घुमावदार स्ट्रक्चर कम जगह घेरते हुए भी घर के केंद्र में आकर्षण का मुख्य बिंदु बन जाता है। मॉडर्न लुक के लिए आप इनमें संगमरमर, पॉलिश की हुई लकड़ी या ग्लास रेलिंग का इस्तेमाल कर अपने डुपलेक्स को आलीशान बंगले जैसा लुक दे सकती हैं।

ओपन सीढ़ी डिजाइंस (Open Staircase Designs)

Open Staircase Designs

ओपन सीढ़ी डिजाइंस घर को मॉडर्न और हवादार लुक देते हैं। इसमें सीढ़ियों के बीच का हिस्सा खाली रहता है, जिससे रोशनी और हवा आर-पार जा सकती है। यह डिजाइन छोटे डुपलेक्स के लिए बेहतरीन है क्योंकि इससे स्पेस बड़ा महसूस होता है। इसे मेटल, लकड़ी या कांच की रेलिंग के साथ और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

सीधी लकड़ी की सीढ़ियां (Straight Wooden Staircase)

Straight Wooden Staircase

सीधी लकड़ी की सीढ़ियां (Straight Wooden Staircase) सिंपल और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण है। यह डिजाइन उन घरों के लिए बेस्ट है जहां क्लासिक और वार्म लुक देता है। टीक की लकड़ी का उपयोग और किनारों पर स्लीक मेटल या ग्लास रेलिंग का मेल इसे मॉडर्न बनाता है, जो डुपलेक्स को एक प्रीमियम विला जैसा अहसास देता है।

कांच की रेलिंग वाली सीढ़ियां (Glass Railing Stairs)

Glass Railing Stairs

घर को अगर आप अल्ट्रा-मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट लुक देना चाहती हैं, तो कांच की रेलिंग वाली सीढ़ियां लगवा सकती हैं। यह डिजाइन रोशनी को बिना किसी रुकावट के पूरे घर में फैलने देता है, जिससे हॉल बड़ा और खुला महसूस होता है। लकड़ी या संगमरमर के स्टेप्स के साथ कांच का मेल डुपलेक्स को एक आलीशान और लग्जरी बंगले में बदल देता है।

सीढ़ियों के नीचे का स्मार्ट इस्तेमाल

सीढ़ियों के नीचे की जगह को खाली छोड़ने के बजाय वहां एक छोटा इनडोर गार्डन, बुकशेल्फ या एक मिनी बार काउंटर बनवाएं। पत्थरों और छोटे पौधों के साथ वहां किया गया डेकोरेशन आपके डुपलेक्स की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

इसे भी पढ़ें- Living Room को इन मॉडर्न Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें नेचुरल लुक, डेकोरेशन के साथ मिलेगा देसी टच

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।