Terrace Vastu: छत के इन वास्तु नियमों का करें पालन, बन जाएंगे दौलतमंद

Terrace Vastu: अमूमन तौर पर आप में से बहुत से लोग घर के अंदर की चीजों से जुड़े वास्तु नियमों पर विशेष रूप से ध्यान देते हैं लेकिन घर की छत से जुड़े वास्तु नियमों की अनदेखी कर देते हैं। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर की छत का आपके भाग्य और आपकी सफलता से गहरा नाता होता है। घर की छत का ग्रहों से भी एक खास कनेक्शन होता है। ज्योतिष के अनुसार, घर की छत का साफ सुथरा और वास्तु के अनुसार होना ग्रह दोषों से भी मुक्ति दिलाता है। ऐसे में आइये जानते हैं घर की छत के वास्तु नियमों के बारे में।
छत का वास्तु (Chhat Ka Vastu)
- छत की सफाई न करना गंभीर वास्तु दोष को उत्पन्न करता है।
- छत पर कबाड़ रखना आर्थिक और मानसिक परेशानियों को न्योता देता है।
- एक मंजिला मकान की छत हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर हो तो अत्यंत शुभ मानी जाती है।
- छत के लिए खुली जगह हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
- घर की छत से लगता हुआ घर का भार सहने वाला खंबा हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
- छत का नैऋत्य कोण जितना ऊंचा होता है उतना ही शुभ फलदाई माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या बेडरूम में डस्टबिन रखना सही है?
- छत पर अगर पानी की टंकी रख रहे हैं तो उसकी दिशा भी दक्षिण पश्चिम होनी चाहिए।
- छत पर कभी भी जंग लगा लोहे का सामान या बांस रखने से बचें। इससे राहु दोष (राहु-केतु दोष से बचने के उपाय) शांत होता है।
- घर की छत पर कभी भी टूटा-फूटा फर्नीचर न रखें। इससे पारिवारिक कलह बढ़ती है।
- मंदिर और तुलसी के पौधे के अलावा रोजाना छत पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Zodiac Signs Astro: ज्योतिष शास्त्र में क्यों होती हैं सिर्फ 12 राशियां?
- घर की छत कभी भी सपाट नहीं होनी चाहिए। घर की छत की ढलान दक्षिण- पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होनी चाहिए।
- छत पर अगर पौधे रखने की सोच रहे हैं तो हमेशा उगते सूर्य की दिशा में रखें।
- घर की पूर्व दिशा (पूर्व दिशा के वास्तु नियम) में तुलसी, गेंदा, लिली, हरी दूब, पुदीना, हल्दी आदि के पौधे लगाना लाभदायक होता है।
- घर की छत की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल या पौधे लगाना सुख समृद्धि का सूचक माना जाता है।
- घर की छत की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूल या पढ़े लगाना धन लाभ और शांति का प्रतीक माना जाता है।
- घर की छत पर भूलकर भी कांटेदार या बोनसाई पौधे न लगाएं। इससे बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है।
तो ये थे छत से जुड़े वास्तु नियम जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।