Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:46 AM IST

Diwali 2023: दिवाली में इन्हें जरूर दें पैसे, कभी नहीं होगी तिजोरी खाली

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है।   
Updated:- 2023-10-17, 13:14 IST
image

(significance of giving money to transgender) हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन खासकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इससे व्यक्ति को कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।

बता दें, दिवाली के दिन किन्नरों को पैसे देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दिवाली के दिन किन्नरों को पैसे देने का क्या महत्व है। 

दिवाली के दिन किन्नरों को जरूर दें पैसे 

kinnar ko paise

हमारे देश में किन्नरों को बहुत ही शुभ माना जाता है। शादी, बच्चे के जन्म जैसे खास मौकों पर किन्नरों का घर में आकर नाचना, दक्षिणा देना सौभाग्य से जुड़ा होता है। इसके अलावा किन्नरों को त्योहारों जैसे खास मौकों पर दान-दक्षिणा दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि किन्नरों की दुआएं बहुत शुभ मानी जाती है।  इनका आशीर्वाद लेने से व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है। 

कई लोगों के जीवन में आय से अधिक खर्च होने से उसे हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। इतना ही नहीं कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। वह हमेशा कर्ज में डूबा रहता है। अब ऐसे में दिवाली के दिन किन्नरों को पैसे देने के महत्व के बारे में बताया है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दिन किन्नरों को पैसे देने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और उसे जीवन में हमेशा तरक्की मिलती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर

kinnar ko paise

दिवाली के दिन किन्नरों को पैसे देने से सभी दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, इस बार दिवाली का त्योहार रविवार (रविवार मंत्र) के दिन है। इस दिन अगर आपको किन्नर दिखाई दें, तो उन्हें पैसों के साथ श्रृंगार की सामग्री जरूर दें। इससे किन्नरों की दुआएं मिलती है और इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे नौकरी, व्यापार(व्यापार के लिए उपाय), कारोबार, शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होती है और बहन, मौसी, के साथ संबंध अच्छे हो जाते हैं। इसलिए किन्नरो को दिवाली के दिन पैसे जरूर दें। 

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: दिवाली के दिन इस एक स्थान पर जरूर जलाएं दिया, जानें महत्व और लाभ

किन्नरों को प्लास्टिक का सामान न दें

किन्‍नरों को प्‍लास्टिक का सामान नहीं देना चाहिए, इससे घर के सदस्‍यों की उन्‍नति रुक सकती है।  इसके अलावा उन्‍हें स्‍टील के बर्तन भी दान में नहीं देना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।