Makar Sankranti 2023: जानें मकर संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान

Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा के साथ-साथ गंगा स्नान का भी अत्यधिक महत्व है।
ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं मकर संक्रांति पर गंगा स्नान क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके क्या लाभ हैं।
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का महत्व और लाभ
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति (मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें दान) पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर में प्रवेश करते के साथ ही खरमास खत्म हो जाएगा।
- ज्योतिष गणना कहती है कि सूर्य के अलावा बुध, गुरु, चंद्रमा और शनि का शुभ योग बनेगा और यह चारों ग्रहों मिलकर लाभ पहुंचाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सूर्य देव का आशीर्वाद लिए आ रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- इस विशेष योग में गंगा स्नान बेहद लाभकारी और महत्वपूर्ण माना जाएगा। इस योग में किया गया गंगा स्नान मोक्ष की प्राप्ति कराएगा।
- इस विशेष योग में गंगा स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। पाप कर्म नष्ट हो जाएंगे और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।
- पौराणिक कथा के अनुसार, भागीरथ की तपस्या के फल स्वरूप गंगा नदी का धरती पर अवतरण मकर संक्रांति के दिन ही हुआ था।
- कथा में वर्णित जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी का वेग अधिक होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में स्थान दिया था।
- इसी कारण से कहा जाता है कि अगर गंगा स्नान के समय भगवान शिव (भगवान शिव का पाठ) के मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे शिव कृपा प्राप्त होती है।
- गंगा नदी में स्नान के समय सूर्य को अर्घ्य भी अवश्य देना चाहिए। साथ ही, 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए।
- सूर्य अर्घ्य के बाद जब गंगा में डुबकी लगाई जाती है तब भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना क चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: जानें क्या है मकर संक्रांति का भगवान विष्णु और शनिदेव से नाता
- डुबकी पूरी होने के बाद जब गंगा नदी से प्रार्थना करते हैं तब उससे पूर्व मां गंगा के 'ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।' का जाप करना चाहिए।
- मान्यता है कि मां गंगा को प्रेम भाव से अगर एक फूल भी अर्पित किया जाए तो इससे वह प्रसन्न हो जाती हैं और व्यक्ति के कष्टों को हर लेती हैं।
तो ये था मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का महत्व और लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।