
14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी हो गई। इस शादी में आलिया भट्ट के लुक के अलावा उनकी मेहंदी और चूड़ा भी काफी चर्चा में रहे। इनके चर्चा में रहने की वजह थी 8 नंबर। आलिया भट्ट ने अपनी मेहंदी और चूड़े दोनों में ही अंक 8 और इनफिनिटी के साइन को शामिल किया था। तब से सभी इस अंक के प्रभाव और 8 मूल्यांक वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि 8 नंबर वाले लोग कैसे होते हैं और रणबीर-आलिया के लिए यह नंबर लकी क्यों है? इस बारे में हमने न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की। शेफाली जी कहती हैं, 'अंक 8 शनि देव के प्रभाव में रहता है। ऐसे में भगवान शनि देव की कृपा पाने के लिए हो सकता है कि आलिया और रणबीर ज्यादा से ज्यादा अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करते हों। वैसे ऐसा करना अच्छी बात है और सभी को अपना लकी नंबर का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए ताकि उन्हें भी इसकी पॉजिटिव एनर्जी मिल सके।'
शेफाली जी ने 8 नंबर के प्रभाव और 8 नंबर वाले लोगों के व्यक्तित्व का भी वर्णन किया है, जो इस प्रकार है-
इसे जरूर पढ़ें: न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें 6 अंक का सेहत, रिलेशनशिप और नौकरी पर प्रभाव

किसी भी महीने की 8,17,26 तारीख को जन्मे लोग अंक 8 के प्रभाव में होते हैं। इस अंक के स्वामी शनि देव हैं, जो कि सूर्य देव के पुत्र (सूर्य देव के मंत्र) हैं और भोले नाथ के शिष्य हैं।
अंक 8 के प्रभाव में जन्मे लोग दूरदर्शी, अनुशासित और केंद्रित होते हैं। यह हमेंशा सतर्क रहते हैं और धीरे-धीरे काम करते हैं। मगर अपने हाथ में जो काम लेते हैं, उन्हें पूरा करके ही दम लेते हैं। 8 नंबर के प्रभाव में जन्मे लोग बहुत ही आध्यात्मिक और दार्शनिक होते हैं। यह बहुत ज्यादा धैर्यवान होते हैं। ऐसे लोग दिल से बहुत दयालु होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही सादा जीवन जीते हैं, उन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें: न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल 2022

8 मूल्यांक वाले लोग न्यायप्रिय होते हैं और निष्पक्ष होते हैं। उनकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये किसी भी स्थिति में किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ न तो बुरा करते हैं और न ही उनके बारे में बुरा सोच पाते हैं। कई बार उन्हें समझना मुश्किल हो जाता है, मगर निष्पक्ष दिमाग से उन्हें कोई भी समझ सकता है।

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।