Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्‍ला-गौहर खान की हुई लड़ाई, इस कंटेस्‍टेंट ने कहा 'सिद्धार्थ मेरे जीजा हैं'

सिद्धार्थ को आखिर क्‍यों बिग बॉस हाउस के अंदर बुलाया जा रहा है 'जीजा जी', जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2020-10-05, 19:04 IST
image

देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन14' शुरू हो चुका है। 4 अक्‍टूबर को बिग बॉस हाउस में आए 11 कंटेस्‍टेंट्स ने एक साथ पहला दिन घर के अंदर गुजारा था। हालांकि, इस बार बिग बॉस में पहले दिन से कंटेस्‍टेंट्स के बीच तू-तू-मै-मै शुरू हो चुकी है। खासतौर पर घर के कामकाज के बंटवारे को लेकर घर के सदस्‍यों के बीच पहले ही दिन से झगड़े शुरू हो गए हैं, मगर इन सब के बीच बिग बॉस हाउस में सीनियर्स के तौर पर आए सिद्धार्थ शुक्‍ला सदस्‍यों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 

गौरतलब है, सिद्धार्थ शुक्‍ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर रह चुके हैं। इस सीजन को दर्शकों का सबसे ज्‍यादा प्‍यार मिला था। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्‍ला 'वन मैन आर्मी' की तरह उभर कर सामने आए थे। बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ को गुस्‍से में भी देखा गया था और उनके रोमांटिक अंदाज ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस सीजन 14 में सिद्धार्थ शुक्‍ला 2 हफ्तों के लिए गेस्‍ट बन कर आए हैं। घर में सिद्धार्थ को बेडरूम की देख-रेख का जिम्‍मा सौंपा गया है, साथ ही वह घर पर आए नए सदस्‍यों को टास्‍क भी दे रहे हैं और उनके साथ घुलने मिलने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 14 : कंटेस्टेंट्स को बताए गए घर के नियम

sara gurpal bigg boss

इतना ही नहीं, सिद्धार्थ शुक्‍ला को घर की एक सदस्‍या ने तो 'जीजा जी' बना लिया है। हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर एवं एक्‍ट्रेस सारा गुरपाल की। सोशल मीडिया पर बिग बॉस का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सारा सिद्धार्थ को जीजा कहती नजर आ रही हैं। वह साथ में यह भी कह रही हैं कि 'हम सब ने तुम्‍हारा वाला बीबी (बिग बॉस) देखा है। तुम तो हमारे जीजा हो।' सारा की इन बातों को सुन कर सिद्धार्थ भी काफी ब्‍लश कर रहे हैं। 

गौरतलब है, बिग बॉस सीजन 13 में 'सिडनाज' की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी। सिद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज गिल की बॉडिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। चर्चा तो ये भी थी कि सिद्धार्थ और शहनाज का अफेयर चल रहा है, मगर बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले पर विनर घोषित होने के बाद सिद्धार्थ ने क्‍लीयर कर दिया था कि शहनाज उनकी केवल अच्‍छी दोस्‍त हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: झाड़ू-पोछे से लेकर खाना बनाने तक सब कुछ कर रहे हैं बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला, देखें वीडियो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BIGGBOSS 14 JASOOS (@biggboss14jasoos) onOct 4, 2020 at 9:56am PDT

 

इसलिए कहा जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज गिल की इस बॉडिंग को देखकर ही शायद सारा गुरपाल ने सिद्धार्थ को चिढ़ाने के उद्देश्‍य से उन्‍हें 'जीजा जी' कह कर पुकारा होगा। वैसे बिग बॉस लवर्स आज भी सिडनाज की जोड़ी को बहुत मिस करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इस सीजन में कम समय के लिए ही सही, मगर एक बार फिर से सिद्धार्थ और शहनाज साथ नजर आएं। 

 

सिद्धार्थ एंगरी यंग मैन वाला एटीट्यूड भी कहीं नहीं गया है। अगले एपिसोड में ही आपको सिद्धार्थ गौहर खान से लड़ते हुए नजर आ जाएंगे। वहीं जान कुमार शानू भी एक टास्‍क चलते अपने बालों को शेव करे हुए नजर आएंगे। आगे आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में घर और सदस्‍यों के बीच आपसी रिश्‍तों के समीकरण बदलते हुए नजर आएंगे। 

 

बिग बॉस से जुड़ी हर लेटेस्‍ट खबर जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: biggbossfcofficial/instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।