Lord shiva: एक शिवलिंग में समाया है पूरा शिव परिवार, जानें कौन कहां है विराजित

भगवान शिव का पावन महिना चल रहा है। ऐसे में लोग इस महीने भर मंदीर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि शिव जी का पुरा परिवार उनके जलाधारी पर विराजित है, तो चलिए जानें।  
Updated:- 2023-08-30, 14:32 IST
image

Mythology Fact : भगवान शिव की पूजा अर्चना सभी करते हैं। वैसे भी सावन का यह शुभ और पावन महीना चल रहा है, जो कि शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। लोग रोजाना या फिर किसा खास पर्व पर शिव जी की पूजन के लिए मंदिर अवश्य जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि शिव जी का समस्त परिवार उनके शिवलिंग के जलाधारी में विराजित हैं। शिवपुराण के अनुसार शिव परिवार यानी, पार्वती, गणेश, अशोक सुंदरी और कार्तिकेय जी सभी उनके जलाधारी में विराजित हैं। यदि आपको भी यह नहीं पता है कि जलाधारी में कहां पर शिव जी के परिवार हैं, तो चलिए जानें साथ में।

कार्तिकेय

Shivling pooja sawan ()

कार्तिकेय जी गणेश जी और अशोक सुंदरी के बड़े भाई हैं। जलाधारी में कार्तिकेय जी पानी बहने वाले स्थान के बाईं ओर विराजित हैं। जहां से जलाधारी में जल बहना शुरू होता है, वहां बाईं ओर पर कार्तिक जी विराजित हैं।

गणेश

सबसे पहले किसी भी पूजन के प्रारंभ में गणेश जी (गणेश जी पूजा विधि)  को याद किया जाता है। इसलिए आज हम भी पहले आपको जलाधारी में गणेश जी के स्थान के बारे में बताएंगे। बता दें कि जलाधारी में जहां से शिव जी को चढ़ाया हुआ जल बहता है उसके दाहिने भाग में गणेश जी का स्थान है।

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय जरूर करना चाहिए इन मंत्रों का जाप

अशोक सुंदरी

lord shiva family name in hindi

माता अशोक सुंदरी गणेश जी और कार्तिकेय जी की बहन हैं। शिवलिंग पर इनका स्थान जलाधारी के मध्य में है। ये कार्तिकेय और गणेश जी के साथ बीच में विराजित हैं। बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि अशोक सुंदरी कौन हैं। आपको बता दें कि अशोक सुंदरी (अशोक सुंदरी के बारे में), माता पार्वती और गणेश जी की पुत्री हैं। इनका जन्म भगवान शिव ने माता पार्वती के अकेलेपन को दूर करने के लिए कल्प वृश्र से किया था।

माता पार्वती

जगत जननी माता पार्वतीका स्थान शिवलिंग के ठीक नीचे है, जिसे शिवपुराण में हस्त कमल का नाम दिया है। माता अपने हस्त कमल के ऊपर शिवलिंग को रखी हैं।

शिवलिंग पर जल कैसे अर्पित करें

lord shiva family on shivling ()

शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे के पवित्र लोटे में जल लें और पहले गणेश जी के स्थान पर जल चढ़ाएं, फिर कार्तिकेय जी के ऊपर, फिर अशोक सुंदरी के ऊपर और घड़ी की दिशा में माता पार्वती के ऊपर शिवलिंग के सभी ओर एक धार में पानी डालते हुए बचा हुआ पानी शिवलिंग के ऊपर डाल दें। इस नियम से ही शिव जी पर जल चढ़ाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: हिंदू धर्म में क्या है शमी के फूल का महत्व, आप भी जानें

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:  shuterstocks and Freepik 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।