शार्क टैंक फेम गजल अलघ के घर आया नन्हा मेहमान

घर में नन्हा मेहमान आने पर शार्क टैंक इंडिया की फेम गजल अलघ और उनके पति ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी।
Updated:- 2022-03-11, 12:01 IST
image

आजकल सोनो टीवी पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो 'शार्क टैंक' की चर्चा हर तरफ है। बिजनेस और निवेश से संबंधित इस शो में 7 बड़े बिजनेस पर्सन बतौर जज के रूप में आते हैं। इस शो में बिज़नेस इन्वेस्टमेंट के लिए लोग आते हैं जहां बिजनेस से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इस शो के 7 बड़े बिजनेस पर्सन में से एक है गजल अलघ।

शार्क टैंक इंडिया की फेम गजल अलघ के अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस ख़ुशी के मौके पर गजल के साथ उनके पति वरुण अलघ ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को जानकारी दी है। इसी ख़ुशी के मौके पर उनकें फैंस भी खूब बधाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ghazal Alagh (@ghazalalagh)

 

गजल अलघ ने गुरुवार को नन्हे मेहमान यानि बेटे को जन्म दिया। इस ख़ुशी के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर बड़े बेटे अगस्त्य अलघ और नवजात बच्चे के हाथों की एक तस्वीर साझा करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर किया है। गजल और उनके पति वरुण अलघ ने बच्चे का नाम भी ज़ाहिर किया है।

इसे भी पढ़ें: इन 10 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास में से आप किसे पढ़ना पसंद करेंगे

बेटे का नाम अयान रखा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ghazal Alagh (@ghazalalagh)

 

जी हां, कई खबरों में कहा जा रहा है कि गजल ने अपने दूसरे बेटे का नाम अयान अलघ रख है। नन्हे मेहमान की तस्वीर को शेयर करते हुए भी उन्होंने पोस्ट में लिखा है-'और फिर 2 थे, हमारा दूसरा बेटा अयान हमारे जीवन को और भी मज़ेदार बनाने के लिए आ गया है। अयान का अर्थ-'भगवान का आशीर्वाद' और यह वही है। सभी प्रकार की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद'। (जानें कौन हैं शार्क टैंक इंडिया के 7 जज?)

 

साथियों ने दी बधाई

शार्क टैंक के अन्य सदस्य अनुपम मित्तल की पत्नी आंचल कुमार के गजल अलघ की पोस्ट पर 'बधाई और ढेर सारा प्यार' कमेंट किया है। एक अन्य फैंस ने कमेंट्स में 'मामा शार्क और अब बेबी शार्क' लिखा है। एक अन्य फैंस ने लिखा, 'बधाई हो प्रिये! भगवान परिवार को हमेशा खुश रखे'। इस ख़ुशी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी काजल को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: इन स्टार्स के अचानक चले जाने से इस कदर भावुक हुए फैंस

गजल अलघ के बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ghazal Alagh (@ghazalalagh)

 

ग़ज़ल अलघ एक प्रसिद्ध भारतीय महिला उद्यमी हैं और वो मामाअर्थ (ब्यूटी ब्रांड) की फाउंडर हैं। ग़ज़ल अलघ का जन्म 02 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा, भारत में हुआ था। साल 2011 में वरुण अलघ से शादी करने के बाद 2016 में उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मामाअर्थ की सह-स्थापना की। कहा जाता है कि गजल की कुल संपत्ति $20 मिलियन है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।