herzindagi

इन 10 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास में से आप किसे पढ़ना पसंद करेंगे

भारतीय हिंदी लेखन का इतिहास किसी सागर से कम नहीं है। जिसे चंद किताबों के जरिए बता पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन कुछ चुनिन्दा उपन्यास ज़रूर है जिसे पढ़ने के बाद भारतीय लेखन का असल इतिहास झलकता है। आज भी कुछ उपन्यास पढ़ने के बाद आंखे नम हो जाती हैं और मन इस दुविधा में पड़ जाता है कि क्या सच में कोई लेखक ऐसी कल्पना कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी एक से एक से बेहतरीन हिंदी उपन्यास पढ़ने का शौक रखते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको 10 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 10 Mar 2022, 16:03 IST

गुनाहों का देवता

Create Image :

इस उपन्यास की कथा बेहद ही रोचक है। अगर कोई इसे पढ़ने के लिए बैठता है तो इसे पूरा पढ़े बिना उठ नहीं पाएगा। इस उपन्यास में जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती है वैसे-वैसे दिमाग में एक नया सवाल खड़ा हो जाता है कि अब इसके बाद क्या होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उपन्यास धर्मवीर भारती द्वारा लिखा गया एक रोमांटिक लव स्टोरी पुस्तक है।

तमस

Create Image :

हिंदी के विख्यात लेखक भीष्म साहनी का 'तमस' उपन्यास सबसे बेहतरीन और प्रसिद्ध उपन्यास में से एक है। कहा जाता है कि इस उपन्यास में आजादी के ठीक पहले भारत में हुए साम्प्रदायिकता के नग्न नर्तन का चित्रण किया गया है। आपको बता दें कि इस उपन्यास में कुल पांच कहानियां हैं। तमस को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

गोदान

Create Image :

गोदान उपन्यास में भारतीय किसान का सम्पूर्ण जीवन- जैसे उसकी आकांक्षा-निराशा, उसकी धर्मभीरुता, उसकी बेबसी और इच्छा या कामना का जीता जागता चित्र इस उपन्यास में उपस्थित किया गया है। आपको बता दें कि 'गोदान' प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए सबसे बेहतरीन उपन्यासों में से एक है। कुछ लोग इस उपन्यास को प्रेमचंद की सर्वोत्तम कृति भी मानते हैं।

मैला आंचल

Create Image :

फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखित मैला आंचल एक लोकप्रिय उपन्यास (Hindi novels) है। कई लोग इसे हिंदी का श्रेष्ठ और सशक्त आंचलिक उपन्यास भी मानते हैं। मैला आंचल का नायक एक युवा डॉक्टर है जो पढ़ाई करने के बाद गांव में फैले अंधविश्वास, किसानों की दुर्दशा सामाजिक शोषण-चक्रों में फंसी हुई जनता से रूबरू होता है।

इसे भी पढ़ें: इन किताबों को कर दिया गया भारत में बैन

सूरज का सातवां घोड़ा

Create Image :

सूरज का सातवां घोड़ा धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध और लघु उपन्यास है। इस प्रसिद्ध उपन्यास में तीन कहानियां हैं-एक जमुना की, दूसरी लिली की और तीसरी सती की। ये तीनों कहानियां को पढ़ने के बाद पाठक के मन एक नहीं बल्कि कई सवाल घूमने लगते हैं। (नॉवल पर बनी सबसे वेब सीरीज)

कितने पाकिस्तान

Create Image :

कितने पाकिस्तान हिंदी जगत के विख्यात साहित्यकार कमलेश्वर द्वारा लिखित एक बेहतरीन उपन्यास है। अगर आप भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय पर आधारित उपन्यास पढ़ना चाहते हैं तो आपको इसे ज़रूर पढ़ना चाहिए। आपको बता दें कि इस उपन्यास को साल 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

काशी का अस्सी

Create Image :

इस प्रसिद्ध उपन्यास में बनारस के अस्सीघाट और अस्सी मोहल्ले से जुड़ी पांच कहानियां हैं। इन लोकप्रिय कहानियों का संदर्भ 1990 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर है। कहा जाता है कि आज के परिपेक्ष में भी यह उपन्यास सटीक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काशीनाथ सिंह इस प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक है।

      

गबन

Create Image :

मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित 'गबन' साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास में से एक है। उनके द्वारा लिखी गई कहानी साहित्य की सबसे बेहतरीन कहानियां मानी जाती हैं। इस चर्चित उपन्यास में मध्यम वर्ग के अथार्थ और मनोवृत्तियों का चित्रण किया गया है। आपको बता दें कि गबन का अर्थ होता है-'चोरी या दूसरे के सौंपे हुए धन को हजम कर जाना।

इसे भी पढ़ें: घर पर इन आसान तरीकों से तैयार करें बुकशेल्फ

राग दरबारी

Create Image :

साल 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 'राग दरबारी' एक प्रसिद्ध उपन्यास है। दाग दरबारी हिंदी साहित्य के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल द्वारा लिखित एक व्यंग्य पुस्तक है। कहा जाता है कि इस उपन्यास में गांव की कथा से आधुनिक भारत की मूल्यहीनता को बड़े से सहजता के साथ चित्रण किया गया है।

निर्मला

Create Image :

दहेज़ प्रथा और अनमोल विवाह पर आधारित 'निर्मला' उपन्यास भारतीय इतिहास और वर्तनाम की झलक प्रस्तुत करता है। दहेज़ प्रथा के बुरे प्रभव को अंकित करता ये उपन्यास मुंशी प्रेमचन्द्र के सबसे बेहतरीन उपन्यास से में एक माना जाता है। इस उपन्यास की मार्मिक कहानी आपको यक़ीनन झकझोर कर रख देगी।