Thu Oct 8, 2026 | Updated 01:16 PM IST

Shardiya Navratri 2026 Date: 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होंगे नवरात्र? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें सही तिथि

पितृ पक्ष की सामप्ति के साथ ही शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली हैं। मां दुर्गा के लिए समर्पित इस पर्व की तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि साल 2026 में शारदीय नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रहा है? नीचे लेख में पढ़ें सही तारीख-
Updated:- 2026-10-08, 11:23 IST
Navratri 9 days schedule 2026

ेुहर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार नवरात्रि के आरंभ को लेकर लोगों के मन में तारीख को लेकर थोड़ा संशय बना हुआ है कि व्रत और घटस्थापना 10 अक्टूबर को होगी या 11 अक्टूबर को। पंचांग के सटीक आकलन और उदयातिथि के नियमों के आधार पर इस असमंजस को पूरी तरह दूर किया जा सकता है। नीचे लेख में वाराणसी के पंडित राघवेंद्र तिवारी से जानें सही तारीख।

शारदीय नवरात्रि 2026 की सही तारीख(Shardiya Navratri 2026 Exact Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 को रात 09:19 बजे शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को रात 09:30 बजे होगा।

navratri-samagri-rituals

सनातन धर्म में उदयातिथि का खास महत्व होता है और प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 11 अक्टूबर को हो रहा है, इसलिए शारदीय नवरात्रि की सही शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी। इसी दिन से मां दुर्गा के स्वागत और व्रत-अनुष्ठानों का भी प्रारंभ हो जाएगा।

कलश स्थापना कितने बजे कर सकते हैं? (Ghatasthapana Time 2026)

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर 2026 को कलश स्थापना या घटस्थापना की जाएगी। पंचांग के अनुसार घटस्थापना का सबसे उत्तम और शुभ मुहूर्त सुबह 06:19 बजे से सुबह 10:12 बजे तक रहेगा।

1 - 2026-10-07T153955.099

इसके अलावा, जो लोग सुबह के समय कलश स्थापित न कर पाएं, वे दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में यानी सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:37 बजे के बीच भी घटस्थापना कर सकते हैं। इस दौरान विधि-विधान से कलश स्थापित कर जौ बोए जाते हैं और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है।

इस साल किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? (Maa Durga Sawari on Navratri 2026)

शास्त्रों के अनुसार, माता रानी का हर साल आगमन और प्रस्थान अलग-अलग वाहनों पर होता है, जो दिन के हिसाब से तय होता है। चूंकि इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन हो रहा है, इसलिए मां दुर्गा का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथी पर माता का आगमन बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

image - 2026-10-07T181856.349

नवरात्रि के 9 दिनों की तिथियों की पूरी लिस्ट (9 Days Navratri Dates Calendar)

अगर आपको पूरे नवरात्रि का कैलेंडर चाहिए, तो आप नीचे दिए गए टेबल के अनुसार आसानी से समझ सकती हैं। इसमें हम आपको तारीख और किस दिन कौन सी माता की पूजा की होगी, इसके बारे में भी बताएगें।

दिन और तिथि पर्व / देवी का नाम
पहला दिन (11 अक्टूबर 2026, रविवार) घटस्थापना एवं मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन (12 अक्टूबर 2026, सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन (13 अक्टूबर 2026, मंगलवार) मां चंद्रघंटा पूजा
चौथा दिन (14 अक्टूबर 2026, बुधवार) मां कूष्मांडा पूजा
पांचवा दिन (15 अक्टूबर 2026, गुरुवार) मां स्कंदमाता पूजा
छठा दिन (16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) मां कात्यायनी पूजा
सातवां दिन (17 अक्टूबर 2026, शनिवार) मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन (18 अक्टूबर 2026, रविवार) मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
नौवां दिन (19 अक्टूबर 2026, सोमवार) मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
विजयादशमी या दशहरा (20 अक्टूबर 2026, मंगलवार) मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा

 

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026:  कलश स्थापना से पहले कर लें इन चीजों की तैयारी, पूजा में नहीं होगी भागदौड़

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा को कौन सा फूल है प्रिय? नवरात्रि के 9 दिनों में चढ़ाएं ये फूल

स्थान और पंचांग के अनुसार मुहूर्त के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए पूजा के दिन से एक दिन पहले अपने नजदीकी पंचांग या विश्वसनीय माध्यम से सटीक मुहूर्त की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इस लेख में दी गई जानकारी पंडित राघवेंद्र तिवारी द्वारा ली गई है।

Image Credit-magnific, shutterstock, ai (main image)

FAQ
मां दुर्गा का आगमन किस सवारी पर हो रहा है?
रविवार से नवरात्रि शुरू होने के कारण माता रानी का आगमन हाथी (गज) पर हो रहा है, जो शुभ वर्षा और समृद्धि का प्रतीक है।
महाअष्टमी (आठवां नवरात्र) कब मनाई जाएगी?
महाअष्टमी की पूजा 18 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।
महानवमी की तिथि क्या है?
महानवमी का पूजन और कन्या पूजन 19 अक्टूबर 2026 को होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।