Navami 2024 Date: शारदीय नवरात्रि की महा नवमी कब है? जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

शारदीय नवरात्रि की महा नवमी के अवसर पर माता सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु माता के इसी स्वरुप की आराधना करते हैं, जो सभी सिद्धियों और सफलताओं की दात्री मानी जाती हैं। इसके साथ ही, इस दिन कन्या पूजन का अनुष्ठान भी किया जाता है, जिसमें कन्याओं को घर में आमंत्रित करके उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराया जाता है।
कन्या पूजन का यह विधान न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि इससे घर में खुशहाली भी आती है। इसके साथ ही, इस दिन हवन करने की परंपरा भी है, जो शुभता और कल्याण के लिए किया जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानें इस साम महा नवमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इस तिथि का महत्व क्या है।
शारदीय नवरात्रि नवमी 2024 कब है?

शारदीय नवरात्रि में महानवमी तिथि का पूजन विशेष माना जाता है। इसी दिन कन्या पूजन का भी विधान है। किसी भी पूजन की तरह इस दिन की पूजा भी शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए जिससे माता दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहे। आइए यहां जानें नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त के बारे में-
- शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का शुभारंभ- 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार, सुबह 6 बजकर 52 मिनट से हो रहा है।
- शारदीय नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार, सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा।
- उदया तिथि के अनुसार महानवमी अक्टूबर की 12 तारीख को मनाई जानी चाहिए, लेकिन तिथि क्षय के कारण नवमी का पूजन और कन्या पूजन दोनों ही आप 11 अक्टूबर को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: क्यों है दुर्गा सप्तशती शापित?
शारदीय नवरात्रि नवमी 2024 कन्या पूजन मुहूर्त
अष्टमी और नवमी का कन्या पूजन एक ही दिन होने के कारण शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक है। वहीं, संधि पूजा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक है। नवमी पर मां दुर्गा के नौवे स्वरूप यानी कि मां सिद्धिदात्री का संध्या पूजन मुहूर्त 11 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें लौंग के ये टोटके, हर बुरी नजर होगी दूर
शारदीय नवरात्रि नवमी 2024 महत्व

शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। साथ ही, कन्या पूजन से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा, नवमी पर हवन करने का भी बहुत महत्व माना जाता है। हवन करने से मां के नौ रूपों की कृपा और मां के प्रभाव से नव ग्रहों की शुभता एक साथ मिलती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब है इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी और क्या है महा नवमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन क्या खाएं?
- शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन मेवे, फल, दूध के अलावा कंजकों को आप जो भी भोजन कराएं वही स्वयं भी खाएं।
- शारदीय नवरात्रि 2024 में नवमी कितने बजे है?
- इस साल नवमी तिथि का प्रारंभ 11 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 12:06 बजे से और समापन 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।