जब Shahid Kapoor का पीछा करती थी एक स्टार की बेटी, एक्टर ने की थी FIR

पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर किसी पहचान के मोहताज नही हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके एक्टर ने लाखों लोगों के दिल में एक अलग पहचान बनाई है। शाहिद कपूर ने अरेज मैरिज की है। वही उनके चाहने वालों की कमी नही हैं। एक्टर के प्यार में एक लड़की इस कदर पागल थी कि एक्टर को FIR तक करवाना पड़ गया था। चलिए जानते हैं इस किस्सा के बारें में विस्तार से।
राज कुमार की बेटी करती था शाहिद कपूर से प्यार
हैरान करने वाली बात यह है कि वह लड़की खुद बड़े एक्टर की बेटी थी। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वह लड़की कौन थी। हम बात किसी और की नही बल्कि राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित की कर रहे हैं। उस जमाने में वास्तविकता पंडित एक्टर शाहिद कपूर को काफी ज्यादा पसंद करने लगी थी।
जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकाल

बात दोनों की पहली मुलाकात की करें तो वास्तविकता और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। पहली मुलाकात में ही वास्तविकता को शाहिद से प्यार हो गया था। वही बात शाहिद की करें तो शाहिद की तरफ से ऐसा कुछ भी नही था।
इसे भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत है मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का आशियाना, देखें इनसाइड फोटोज
शाहिद ने की थी पुलिस कंप्लेंट
वास्तविकता ने सभी हदे पार कर दी थी। यहां तक की वह शाहिद कपूर के घर के बगल के कमरे में भी सिफ्ट हो गई थी। साथ ही वह एक्टर का पीछा भी किया करती थी। एक्टर इस पागलपन से बुरी तरह तंग आ चुके थे। पहले उन्होंने वास्तविकता को समझाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तब उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें: करीना कपूर ने सैफ अली खान के सामने किया था शाहिद कपूर को किस, जानें फिर क्या हुआ
वास्तविकता का फिल्मी करियर नही रहा कुछ खास
कहा तो यह भी जाता है कि शाहिद ने गुस्से में आकर वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवा दिया था। वास्तविकता ने 1996 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वही उन्हें अपने पिता की तरह सफलता नही मिली थी। ऐसे में वास्तविकता का फिल्मी करियर कुछ सालों में ही खत्म हो गया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।