Sawan 2023: इस बार सावन में इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Sawan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav: हर साल शिव भक्त सावन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है।
खास बात यह है कि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा जिसके चलते सावन सोमवार की इस साल कुल आठ तिथियां पड़ेंगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार सावन कई दुर्लभ और लाभकारी योगों में पड़ने जा रहा है जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष फल प्राप्त होंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बार सावन किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा और किन पर बरसने वाली है शिव कृपा।
सावन 2023 मेष राशि (Sawan 2023 Mesh Rashi)

- मेष राशि के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है।
- इस सावन मेष राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे।
- जीवन में सफलता मिलने के योग बनने लगेंगे।
- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
यह भी पढ़ें: Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें
सावन 2023 मिथुन राशि (Sawan 2023 Mithun Rashi)
- मिथुन राशि के लिए भी सावन बहुत लाभदायक रहेगा।
- यात्रा के योग बन रहे हैं जो सफलता तक पहुंचाएगी।
- नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
- भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और शुभ संकेत मिलेंगे।
सावन 2023 सिंह राशि (Sawan 2023 Singh Rashi)

- सिंह राशि के लोगों को इस सावन भगवान शिव की असीम कृपा मिलेगी।
- सिंह राशि के लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।
- कोई बड़ी सफलता हाथ लगने के प्रबल योग हैं।
- वैवाहिक जीवन के संकट दूर होंगे।
सावन 2023 वृश्चिक राशि (Sawan 2023 Vrishchik Rashi)
- ये सावन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नए अवसर लाएगा।
- नई नौकरी मिल सकती है और तरक्की के भी योग हैं।
- इस सावन से आपको अपने अंदर एक अलग ऊर्जा महसूस होगी।
- व्यापार से जुड़ा कोई सपना है तो अवश्य पूरा होगा।
यह भी पढ़ें: Sawan Somvar Vrat 2023: कब से शुरू होंगे सावन के सोमवार व्रत, जानें इनका महत्व
सावन 2023 धनु राशि (Sawan 2023 Dhanu Rashi)
- इस सावन धनु राशि के लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- वेतन में वृद्धि और नई नौकरी, दोनों के प्रबल योग हैं।
- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- भगवान शिव की आप पर भरपूर कृपा बनी रहेगी।
इस बार सावन का ऐसा होगा इन राशियों पर प्रभाव। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।