Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:20 AM IST

क्या सच में सानिया और शोएब मलिक होने वाले हैं अलग? जानें कैसी शुरू हुई उनकी लव स्टोरी

दुनिया-भर में भारत का नाम रौशन करने वाली टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
Updated:- 2022-11-10, 13:15 IST
image

हिंदुस्तान का नाम दुनिया-भर में रोशन करने वाली टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार दुनिया में भारत की जीत का डंका बजाया है। प्रोफेशनल लाइफ में सभी को पछाड़ देनी वाली सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ काफी मुश्किल भरी रही है। सानिया ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ जीवन भर का रिश्ता तय किया था। इसलिए दोनों ने साल 2009 में सगाई की थी। हालांकि, यह सगाई टूट गई थी। इसके बाद उनके जीवन में एक ऐसे इंसान की एंट्री हुई, जिन्होंने सानिया का हाथ थामा और बन गए उनके हमसफर।

सानिया की शादी को 12 साल हो गए हैं। हालांकि, अब इस जोड़े के बीच काफी अनबन चल रही है और यह बात तलाक पर आ चुकी है। हाल ही में सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा था 'व्हेयर गो ब्रोकन हर्ट्स'। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं सानिया और शोएब अलग तो नहीं होने वाले हैं। 

हालांकि, अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका किसी को नहीं पता, लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे और कब हुई थी? यह रिश्ता सरहद पार का है। इसलिए बवाल होना भी बनता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों के रिश्ते के बारे में।

यहां हुई सानिया और शोएब की मुलाकात

how to shoaib and sania mirza metकिसी ने क्या खूब कहा प्यार सरहदें भी पार कर देता है। यह बात केवल हवा बाजी नहीं है। इसका जीता जागता सबूत है सानिया और शोएब मलिक। शोएब पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम के एक्स कैप्टन रह चुके हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेटर और टेनिस गेम के खिलाड़ी की पहली मुलाकात भारत या पाकिस्तान नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया एक शहर होबार्ट में हुई थी। दोनों की यह मुलाकात कुछ खास नहीं थी।

सानिया ने अपनी ऑटो बायोग्राफी में बताया था कि जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुज रही थीं, इसी समय शोएब उनकी जिंदगी में आए थे। यह वह समय था जब सानिया की सगाई टूट गई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी। 

पहली मुलाकात में सानिया ने किया शोएब को नजरअंदाज

क्या आप जानती हैं कि पहली मुलाकात में सानिया मिर्जा ने शोएब को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन कब यह रिश्ता प्यार में बदल गया किसी को पता ही नहीं चला और फिर दोनों ने हमेशा साथ रहने की कसम खाई।

इसे भी पढ़ें: Women's Tennis Association का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला सानिया मिर्जा के बारे में जानें

1 साल के भीतर ही कर ली शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया और शोएब को एक-दूसरे से मिले हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था, लेकिन दोनों ने एक साल के भीतर ही शादी कर ली थी। इस शादी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लोगों ने उनकी शादी को लेकर कहा था कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। इन सब पर सानिया ने कहा था कि लोग एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करते हैं और फिर शादी के बाद अलग हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग केवल कुछ महीने ही डेट करके शादी कर लेते हैं। हम बेहद लकी हैं कि हमें एक-दूसरे का साथ मिला। (सुतीर्था मुखर्जी के बारे में जानें)

इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने किया खास रिकार्ड अपने नाम, जानें यहां

सानिया और शोएब का है एक बेटा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

शादी के करीब 8 साल बाद सानिया के घर में किलकारी गूंजी। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया का बेटा बेहद क्यूट है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर दोनों की फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 

अब देखना यह होगा कि क्या यह बात केवल अफवाह है या सच । अगर यह बात सच निकली तो यकीनन उनके फैंस का दिल टूट जाएगा। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।