Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Sana Khan Pregnancy: सना खान ने दी फैंस को गुड न्यूज, जल्द ही बनने वाली हैं मां

Sana Khan Pregnancy: बिग बॉस फेम सना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।   
Updated:- 2023-03-17, 16:51 IST
image

Sana Khan Pregnancy: एक्ट्रेस सना खान और मुफ्ती अनस सईद जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों के फैंस लंबे समय से इस खबर को सुनने का इंतजार कर रहे थे। सना खान रिएलिटी शो का हिस्सा रहने के साथ-साथ ढेर सारी हिंदी तमिल और तेलुगु फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान गुड न्यूज शेयर की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया। 

Sana Khan बनने वाली हैं मां 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

 

सना खान और मुफ्ती अनस ने इकरा टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान गुड न्यूज शेयर की। सना खान ने बताया है कि उनका बच्चा जून में होगा। इंटरव्यू के दौरान सना प्रेग्नेंसी और बच्चों के बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान होस्ट ने अचानक उनसे पूछा कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? सना ने इस सवाल के जवाब से बचने की कोशिश की लेकिन अनस ने बताया कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इन स्टार किड्स के नाम हैं उनके पैरेंट्स के नाम का कॉम्बिनेशन

फैंस हैं खुश 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

 

सना खान बेशक अब एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाकर रखती हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः रुपाली गांगुली से लेकर सुधांशू पांडे तक, देखें टीवी सेलेब्स के बच्चों की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर भी शेयर किया पोस्ट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सना खान ने एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इस साल का उम्रह किसी वजह से बहुत खास है। हालांकि उन्होंने खुशी के पीछे का कारण कुछ समय बाद में साझा करने की बात कही थी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instgaram/SanaKhan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।