कहीं रोज-रोज का एक जैसा रूटीन आपके प्यार को फीका तो नहीं कर रहा? ऐसे करें बदलाव

लंबे रिश्तों में आने वाली बोरियत को दूर करने और प्यार को फिर से जगाने के लिए इस लेख में तरीके बताए गए हैं। रोजमर्रा के रूटीन में छोटे बदलाव और आपसी बातचीत से रिश्ते में नई जान डाली जा सकती है।
Updated:- 2026-06-26, 15:44 IST
image

शुरुआती दिनों में देर रात तक बातें करना और एक-दूसरे को सरप्राइज देना, समय के साथ ये पीछे छूट जाता है। जब दो लोग शादी के पवित्र रिश्ते में बंधते हैं, तो अक्सर जिंदगी एक तय रूटीन पर चलने लगती है। सुबह उठना, ऑफिस जाना, घर लौटकर टीवी देखना और सो जाना। यह रोज का एक जैसा रूटीन अनजाने में ही पार्टनर्स के बीच एक दूरी पैदा कर देता है। इसे ही रिश्ते में बोरियत बढ़ती है। अगर समय रहते इस रूटीन को बदला न जाए, तो प्यार का रंग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। जीवन में कुछ बदलाव जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिश्ते में क्यों आ जाती है बोरियत और इसे कैसे दूर करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

रिश्ते में कैसे आती है बोरियत?

शुरुआत में जब कोई रिश्ता नया होता है, तो हर दिन एक नया मोड़ लेकर आता है, लेकिन जैसे-जैसे समय निकलता है, पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ बहुत ज्यादा कंफर्टेबल हो जाते हैं। साथ ही रिश्ते में टेकन फॉर ग्रांटेड का भाव आने लगता है।

2 - 2026-06-26T144414.551

घर की जिम्मेदारियां, पेरेंटिंग, ऑफिस स्ट्रेस और रोज के कामकाज जीवन पर इस कदर हावी हो जाते हैं कि दोनों पार्टनर्स के पास एक-दूसरे के लिए कुछ नया करने की एनर्जी ही नहीं बचती। ऐसे में जब रिश्ते से सरप्राइज और एडवेंचर खत्म हो जाता है, तो वही पुराना रूटीन रिश्ते पर भारी पड़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें - अकेलेपन का शिकार हो गया है मेरा 12 साल का बेटा, इस स्थिति से कैसे निकालूं?

इस स्थिति से कैसे निपटें?

अगर आप भी इस बोरियत का सामना कर रहे हैं, तो पूरा रूटीन बदलने की जरूरत नहीं है। बस निम्न बदलाव करें-

  • हफ्ते में कम से कम एक दिन ऐसा तय करें जब आप दोनों किसी नए कैफे में जाएं या घर पर ही साथ मिलकर खाना बनाएं। 
  • एडवेंचर के लिए हमेशा किसी बड़े वेकेशन या महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती। पार्टनर के जागने से पहले उनके लिए चाय बनाना, ऑफिस के बीच में एक छोटा सा 'आई मिस यू' का मैसेज भेजना या बिना किसी मौके के उनका पसंदीदा फूल लाकर देना खास महसूस करवाते हैं।

1 - 2026-06-26T144419.706

एक्सपर्ट की राय

कई बार पार्टनर्स मन ही मन उम्मीद करते हैं कि सामने वाला उनके लिए कुछ खास करे। अपनी इच्छाओं को खत्म करने के बजाय पार्टनर से खुलकर बात करें कि आप रिश्ते में क्या नयापन चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें - 5 साल की शादी और 2 बच्चों की जिम्मेदारी के बीच खो गया है प्यार, जानें कैसे लाएं रिश्ते में स्पार्क?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।