कभी एक वक्त की रोटी से गुजारा करती थीं Samantha Ruth, नहीं थे हायर एजुकेशन के पैसे

साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस साउथ की मोस्ट पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस के लिस्ट में आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय सामंथा रुथ प्रभु के पास एक टाइम खाना खाने तक का भी पैसा नहीं हुआ करता था। चलिए जानते है एक्ट्रेस की निजी जिंदगी को लेकर कुछ खास बातें।
मोस्ट डिमांड एक्ट्रेस
सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांड एक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार हैं। पिछले कुछ वक्त पहले सामंथा रुथ प्रभु का एक गाना दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। फिल्म अल्लू अर्जुन का यह गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। इस गाने से अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।
कॉफी विद करण में पहुंची अभिनेत्री
बता दें कि TV का पॉपुलर शो कॉफी विद करण में सामंथा रुथ प्रभु अक्षय कुमार के साथ पहुंची थी। इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए हैं। उनके इस क्लिप को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु का ड्रेसिंग सेंस है सबसे अलग, देखिए उनके स्टाइलिश आउटफिट्स
सामंथा रुथ प्रभु का संघर्ष
सामंथा रुथ प्रभु ने एक समय काफी संघर्ष किया है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में 'ये माया चेसावे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी दौरान एक्टर्स ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'जब एक्ट्रेस नौकरी की तलाश कर रही थी तब वह दो महीने तक दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाया करती थी।
इसे जरूर पढ़ें- सिंपल आउटफिट को बनाना चाहती हैं अट्रैक्टिव, तो सामंथा रुथ प्रभु के इन ज्वेलरी क्लेक्शन से लें आइडिया
हायर एजुकेशन के नहीं थे पैसे
सामंथा रुथ प्रभु आगे बताती है 'उनके पेरेंट्स के पास उनकी हायर एजुकेशन के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे'। इसके बावजूद भी उन्होंने दसवीं और 12वीं टॉप किया था। सामंथा बचपन के दिनों को याद करते हुए कहती है कि 'जब मैं पढ़ाई किया करती थी तो मेरे माता और पिता कहा करते थे कि मेहनत से पढ़ाई करो तुम इससे आगे जाओगी'।
जानें सामंथा ने आगे क्या होगा
सामंथा रुथ प्रभु आगे कहती है, 'अगर आपको अपना सपना सच्चा हैं तो, आप उस सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी करोगे। आप जितनी मेहनत करोगे आपको सफलता उतनी जल्दी मिलेगी। मैंने काफी मेहनत की, मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा यही कारण है कि आज मैं यहां हूं। अगर मैं कर सकती हो तो आप भी कर सकते हैं'।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।