अनजान शख्स से ड्रिंक लेते समय न करें ये 5 गलतियां, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Safety Tips For Women Before Accepting Drink: ऑफिस पार्टी हो, क्लाइंट के साथ डिनर या दोस्तों के साथ कोई सेलिब्रेशन, कई बार साथी या कोई अनजान शख्स ड्रिंक ऑफर कर देता है। ऐसे में कूल बनने के चक्कर में बिना सोचे-समझे ड्रिंक लेना काफी गलत हो सकता है। दिल्ली बार काउंसिल Adv. Anshika Pandey के अनुसार, महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे किसी की बातों पर भरोसा करने के बजाय अपनी सेफ्टी का खुद ध्यान दें। ड्रिंक खुद ऑर्डर करने से लेकर अपनी नजरों के सामने निकलवाने तक, कुछ छोटी-छोटी सावधानियां गलत काम होने से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।
ड्रिंक लेने से पहले न करें ये 5 गलतियां
किसी अनजान व्यक्ति के हाथों से ड्रिंक लेना काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इन बातों का जरूर ध्यान दें।
1. अनजान व्यक्ति से न लें ड्रिंक
किसी अनजान व्यक्ति या ऑफिस कलीग के ड्रिंक ऑफर करने पर जरूरी नहीं है कि आप पिएं। बेहतर है कि आप बारटेंडर या सर्वर से अपनी पसंद की ड्रिंक खुद ऑर्डर करें। अगर कोई कलीग आपके लिए ड्रिंक लेने को बोलता है, तो साथ काउंटर तक जाएं या अपना ऑर्डर खुद दें। इससे आपको पता रहेगा कि आपकी ड्रिंक कौन सी है?
image credit-ai
2. बोतल की सील जरूर चेक करें
अगर आप पानी, जूस या सोडा जैसी ड्रिंक ले रही हैं, तो बोतल खोलने से पहले ढक्कन और सेफ्टी सील चेक कर लें। सील सही हो तो बोतल खुद खोलें। किसी भी तरह की खुली बोतल का यूज न करें।
3. ड्रिंक को नजरों से दूर न होने दें
पार्टी में डांस करने, फोन कॉल लेने या किसी से मिलने के लिए जाते समय अपना गिलास साथ में लेकर जरूर जाएं। अगर ड्रिंक कुछ देर के लिए भी आपकी नजरों से दूर हो जाए, तो उसे दोबारा पीने के बजाय नई ड्रिंक लेना ज्यादा अच्छा होगा।
4. रंग, स्वाद और खुशबू पर भरोसा न करें
किसी ड्रिंक का नॉर्मल दिखना या कोई अलग गंध न होना इस बात की गारंटी नहीं है कि वह सेफ है। कुछ नशीले पदार्थ पेय के रंग, स्वाद या खुशबू में साफ बदलाव किए बिना मिलाए जा सकते हैं। इसलिए केवल देखकर या चखकर ड्रिंक की सेफ्टी का अंदाजा न लगाएं।
यह भी पढ़ें- हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये 7 सेफ्टी की चीजें, इमरजेंसी में बचा सकती हैं आपकी जान!
5. ऑफिस पार्टी में भी अपनी सीमाएं तय रखें
ऑफिस की पार्टी, नेटवर्किंग इवेंट, क्लाइंट डिनर या काम के बाद होने वाले मीटअप में उन लोगों के आसपास रहें, जिन पर आप भरोसा करती हैं। कोई व्यक्ति पद में बड़ा है, इसका मतलब यह नहीं कि आप उसक दी हुई ड्रिंक पीएं। अपनी सहजता और सुरक्षा को प्राथमिकता देना बिल्कुल सही है।
कोई ड्रिंक ऑफर करे तो इन संकेतों पर दें ध्यान
अगर कोई व्यक्ति आपके मना करने के बाद भी बार-बार ड्रिंक लेने के लिए दबाव डालता है, बिना पूछे गिलास भरता रहता है या पहले से खुली हुई ड्रिंक देता है, तो सतर्क हो जाएं। साथ ही ड्रिंक देते समय आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करना, जल्दी-जल्दी पीने के लिए कहना या आपको भीड़ से दूर किसी निजी जगह पर चलने के लिए दबाव डालना भी सावधानी बरतने के संकेत हैं।
अगर कोई व्यक्ति आपके खुद ड्रिंक ऑर्डर करने पर नाराज हो जाता है, तो भी अपनी सहजता को नजरअंदाज न करें। हालांकि, इन संकेतों का मतलब यह नहीं है कि सामने वाला व्यक्ति गलत इरादे रखता है। बस महिलाओं को अपनी सेफ्टी रखनी जरूरी होती है।
image credit-ai
बिना झिझक ऐसे मना कर सकती हैं महिलाएं
कई बार ऑफिस के सहकर्मी ड्रिंक ऑफर करते हैं, तो मना करने में महिलाओं को काफी अजीब लगता हैं। ऐसे हालातों में साफ जवाब देना ज्यादा बेहतर है।
आप कह सकती हैं, 'थैंक यू, मैं अपनी ड्रिंक खुद ऑर्डर कर लूंगी' अगर आप ड्रिंक नहीं लेना चाहतीं, तो कहें, 'नहीं, शुक्रिया। मेरा मन नहीं है।' आपको अपनी बात समझाने के लिए लंबी सफाई देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार दबाव बनाता है, तो किसी भरोसेमंद सहकर्मी के पास जाएं या वहां से
निकल लें।
अपनी ड्रिंक खुद चुनना, नजरों के सामने रखना और किसी भी असहज स्थिति में साफ मना करना आपकी सेफ्टी के लिए काफी जरूरी हैं। किसी के पद, पहचान या अच्छे व्यवहार के कारण अपनी सेफ्टी को नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- टीनएज में होने वाले बॉडी सेफटी इशूज को पेरेंट्स कैसे करें हैंडल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-ai
- क्या ऑफिस पार्टी में किसी भरोसेमंद सहकर्मी की ड्रिंक लेना सुरक्षित है?
- जाने-पहचाने व्यक्ति के होने से जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता। अपनी ड्रिंक खुद ऑर्डर करना और उस पर नजर रखना बेहतर है।
- अगर किसी ने ड्रिंक पीने के बाद अचानक अजीब महसूस किया तो क्या करें?
- तुरंत चिकित्सा सहायता लें, अकेले न रहें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति को स्थिति बताएं। खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल न जाएं।
- क्या किसी की ड्रिंक लेने से मना करना असभ्यता है?
- नहीं। अपनी पसंद और सुरक्षा के आधार पर किसी भी ड्रिंक को मना करना आपका अधिकार है। इसके लिए सफाई देना जरूरी नहीं है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।