Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

'इसलिए की भारतीय आदमी से शादी...' रशियन महिला ने बताए ब्याह रचाने के 3 कारण, जानिए इंटरनेट ने दिया कैसा रिएक्शन

रशियन महिला द्वारा भारतीय पुरुषों की तारीफ करने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग इसपर कमेंट तो कर ही रहे हैं, साथ में इसे शेयर भी कर रहे हैं।
Updated:- 2025-08-05, 17:37 IST
russian woman lists major reasons for marrying an indian man and internet agrees to it

भारत में शादी के बहुत मायने हैं, हमारे देश में शादी को जन्म जन्मांतर का रिश्ता माना जाता है। ये अलग बात है कि अब तलाक का रेट भी बढ़ रहा है, लेकिन मान्यता तो है। आपने देखा होगा कि आजकल ऐसे इंफ्लूएंसर भी बहुत वायरल हो रहे हैं जिन्होंने इंडियन लड़के या लड़की से शादी कर ली है। इन्हीं में से एक हैं सीनिया चावरा (Kseniia Chawra) जिन्होंने धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर फेमस होना शुरू कर दिया है। ये रशियन इंफ्लूएंसर अब अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वैसे तो इन्हें अभी तक उतना ट्रैक्शन नहीं मिला था, लेकिन उनकी एक ही रील ने उन्हें वायरल कर दिया है।

उनके वायरल होने का कारण कुछ और नहीं बल्कि रील का टॉपिक है। उन्होंने रील बनाई है, जिसमें उन्होंने तीन कारण बताएं जिसकी वजह से उन्होंने भारतीय पुरुष से शादी की।

रशियन महिला ने अपने भारतीय पति के बारे में बताई 3 खास बातें

  • रशियन महिला सुश्री चावरा के हिसाब से इसमें एक सबसे बड़ा कारण यह है कि उनके पति हमेशा उनके लिए खाना बनाते हैं।
  • वह हमेशा उनका ख्याल रखते हैं और उनसे बहुत प्यार भी करते हैं।
  • मैंने शाकाहारी खाना बनाना और सीखना, साथ ही खरीदारी करते समय मोलभाव करना उनकी वजह से सीखा है।
  • सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे हैं। अब तक 2.2 मिलीयन व्यूज इस वीडियो पर आ गए हैं। 

russian woman lists major reasons for marrying an indian man and internet agrees to it1

कौन हैं सीनिया चावरा?

सीनिया चावरा (Kseniia Chawra) एक रशियन इंफ्लूएंसर हैं जो धार्मिक ज्ञान के लिए भारत आई थीं। उन्होंने यहां सिर्फ कुछ हफ्ते रहने की प्लानिंग की थी, लेकिन उन्हें भारत से ही प्यार हो गया। उन्होंने अपनी रील्स के जरिए बताया है कि पहले उन्हें भारत की आत्मा से प्यार हुआ और फिर उन्हें अपने पति मिले। सीनिया ने शादी की और फिर भारत में अपने पति के साथ रहने लगी। उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसके साथ वह बहुत खुश हैं।

इसे भी पढ़ें- शादी के इन अलग-अलग प्रकार के बारे में कितना जानते हैं आप

russian woman lists major reasons for marrying an indian man and internet agrees to it2

प्यार की कोई सरहद नहीं

जब रिश्तों में अपनापन और सम्मान हो, तो आप कहां से हैं यह मायने नहीं रखता। अक्सर सोशल मीडिया पर पुरुषों के प्रताणन और विदेशी महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन रशियन महिला की इन बातों को सुनकर हर किसी को यह सीख लेनी चाहिए कि हर इंसान एक जैसा नहीं होता है। अक्सर हम कुछ नकारात्मक खबरें देखकर सोच लेते हैं कि सब लोग वैसे ही होंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया में हर तरह के लोग हैं। सीनिया चावरा का यह वीडियो दिखाती है कि प्यार और सम्मान की भाषा हर इंसान समझता है।

इसे भी पढ़ें-अरेंज मैरिज में कुछ इस तरह बढ़ाएं प्यार

russian woman lists major reasons for marrying an indian man and internet agrees to it4

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।