Roti Ke Upay: घर-घर में रोटी बनती है और सब बड़े चाव से खाते भी हैं। रोटी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है लेकिन अगर हम कहें कि रोटी धन लाभ भी कराती है तो। आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रोटी के कुछ बेहद ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं।
- रोजाना एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते (क्या है कुत्ते का ग्रहों से संबंध) को खिलाना चाहिए। इस उपाय से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

- अमावस्या या किसी भी शनिवार के दिन 2 रोटी और खीर गाय को खिलानी चाहिए। इस उपाय से शनि का प्रकोप नहीं सताता।
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को दूध रोटी खिलानी चाहिए। इस उपाय से राहु का प्रभाव कम हो जाता है और केतु का अशुभ असर भी नष्ट होने लगता है।
- 5 रोटी के बहुत छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को खिलाना चाहिए। इस उपाय से नव ग्रह शांत होते हैं और तरक्की में बाधक दोष दूर होते हैं।
- रोजाना आखिरी रोटी निकालकर किसी काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। इस उपाय से पारिवारिक कलेश दूर होता है और घर में शांति बनी रहती है।

- किसी पेड़ के पास रोजाना रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलानी चाहिए। इस उपाय से आर्थिक तंगी में सुधार होगा और धन लाभ के आसार बनेंगे।
- रोजाना पहली रोटी गाय के नाम पर जरूर निकालनी चाहिए। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में मां लक्ष्मी (स्वास्थ्य के लिए मां लक्ष्मी मंत्र) का वास बना रहता है।
- तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रखकर गाय या हाथी को खिलानी चाहिए। इस उपाय से नौकरी में तरक्की के द्वार खुलते हैं।
- मछलियों को न सिर्फ आटा बल्कि रोटी के टुकड़े खिलाने चाहिए। इस उपाय से व्यापार में तेजी से बढ़ोतरी होती है।
- रोजाना ताज़ी 11 रोटी पहले हनुमान जी को अर्पित करने के बाद किसी जरूरतमंद को खिलानी चाहिए। इस उपाय से कोर्ट कचहरी के मामले सुलट जाते हैं।

- रोटी में गुड़ रख कर गाय को खिलानी चाहिए। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में हमेशा मिठास बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
तो ये थे रोटी के कुछ सरल उपाय जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।