जानें पति की प्रॉपर्टी पर पत्नी का होता है कितना अधिकार

एक लड़की शादी के बाद अपना पूरा घरभार छोड़कर दूसरे घर चली जाती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उसका उस घर पर कोई अधिकार होता है? आप भी अक्सर सोचती होंगी की क्या पति की जमीन पर उसकी पत्नी का भी कोई हक है।
इसी विषय के बार में हमने बात की दिल्ली हाई कोर्ट के वकील मनीश से। उन्होंने साझा किया कि एक महिला का अपने पति की जमीन पर कितना हक होता है।
क्या महिला का पति की प्रोपर्टी पर होता है अधिकार?

जी हां, भारत का कानून महिलाओं को भी पत्नी होने के नाते कुछ अधिकार देता है। इसी के तहत एक महिला अपने पति की प्रोपर्टी पर हक रखती है। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, "यदि पति ने पत्नी के खिलाफ कानून की अदालत के समक्ष कोई कार्यवाही दायर की है तो उस स्थिति में महिलाएं हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 24 के तहत रहने के लिए अपने पति से भत्ता मांग सकती हैं। साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम और 125 सीआरपीसी के तहत महिलाएं जीवन भर अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती हैं।"
इसे भी पढ़ेंः दहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें
ससुराल की प्रोपर्टी पर होता है कितना हक?
जरूरी नहीं है कि एक प्रोपर्टी जो आपके पति की हो वो आपकी भी हो। ससुराल की प्रपोर्टी पर एक महिला का उतना अधिकार है जितना वो उसे देना चाहें। वहीं अपनी पति की प्रोपर्टी पर महिला का अधिकार होता है। अपने पति के निधन के बाद अगर पति की मृत्यु बिना वसीयत किए हुई है, यानी बिना किसी वसीयत के, तो वह श्रेणी 1 कानूनी उत्तराधिकारी है, उसके पति की संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 या भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार उसके पास होगी।
परिस्थिति पर भी करता है निर्भर

यदि एक पति की निर्वसीयत मृत्यु हो जाती है और A अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री को छोड़ देता है तो सभी वर्ग 1 कानूनी उत्तराधिकारी हैं इसलिए पति की संपत्ति को उसके सभी वर्ग 1 कानूनी उत्तराधिकारियों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।
पत्नी का अपने पति के पूर्वजों की संपत्ति में अधिकार नहीं है लेकिन अगर पति का हिस्सा है तो उसपर पत्नी का भी हक है।
इसे भी पढ़ेंः शादी से पहले हर महिला को जान लेने चाहिए अपने ये अधिकार
तो ये थी पत्नी के अधिकार ने जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा अपने अधिकारों से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।