Govardhan Puja 2022: गौ माता से जुड़े ये बेजोड़ उपाय हर परेशानी दिलाएंगे निजात

Govardhan Puja 2022: हिन्दू धर्म में गाय को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसी कारण से गाय के साथ साथ गौ मूत्र, उसके गोबर और उसके दूध को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, लाखों जाप और हवन अनुष्ठान करने के बाद जो पुण्य मिलता है वो केवल गौ सेवा से व्यक्ति अर्जित कर सकता है।
भगवद कथन अनुसार, गौ माता की सेवा करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है उसके जीवन में आने वाली हर परेशानी स्वतः ही दूर होती चली जाती है। धार्मिक दृष्टि से गाय को जितना पूजनीय माना जाता है उतनी हीगाय ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गाय से जुड़े कुछ उपाय यदि किये जाएं तो व्यक्ति को जीवन में पुण्य के साथ साथ अपार सफलता और वैभवता की प्राप्ति होती है।
गाय के टोटके (Cow Astrological Tips)
- पहली रोटी हमेशा गाय को खिलाएं और सभी शुभ कार्यों में गाय का ग्रास अवश्य निकालें।
- अपने बच्चे के हाथ से गौ माता को भोजन जरूर खिलाएं। इससे नव गृह शांत होंगे।
- सप्ताह में कम से कम एक बार परिवार के साथ गौशाला में जाएं और सामर्थ्य अनुसार दान करें।
- गर्मियों में पानी और सर्दियों के दौरान गौ माता को गुड़ का भोग अवश्य लगाएं।
- गौ माता के पंचगव्य का सेवन करें व परिवार को भी कराएं। इससे हर प्रकार की बीमारी दूर हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: Govardhan Puja Vidhi 2022: इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, घर में होगा सुख समृद्धि का वास
- गौ माता जहां भी खड़ी हो जाती हैं वह स्थान दोष मुक्त हो जाता है। ऐसे में अपने घर पर एक बार गौ माता का भ्रमण जरूर करवाएं।
- गौ माता को चारा अवश्य खिलाएं। अगर रोजाना संभव नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक दिन यह उपाय जरूर करें।
- गौ माता की पूजा के साथ साथ उनकी प्ररिक्रमा अवश्य करें। इससे व्यक्ति को सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त होगा।
- गौ माता के गले में घंटी अवश्य बांधें। गौ के गले में बजती घंटी उनकी आरती करने की सूचक मानी जाती है।
- किसी भी प्रकार की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए रोजाना या हफ्ते में एक बार गौ माता की पूंछ को अपने सिर के ऊपर से जरूर घुमाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Govardhan Puja इन सामान के बिना है अधूरी, देखिए लिस्ट
- मान्यताओं के अनुसार, धर्म के साथ किया गया गौ पूजन शत्रुओं का विनाश कर व्यक्ति को सफलता प्रदान करता है।
- अगर आपका कोई काम रुका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी पूर्ण नहीं हो पा रहा है तो उस काम को गौ माता के कण में अवश्य कहें। इससे आपका काम जल्दी ही बनने लग जाएगा।
- गौ माता की पीठ पर एक उभरा उया कूबड़ होता है। माना जाता है कि उस कूबड़ को छूने से और उस पर हाथ फेरने से न सिर्फ व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है बल्कि उस पर कभी भी कर्ज का बोझ नहीं पड़ता।
अगर आप गाय से जुड़े से उपाय अपनाते हैं तो आपको जरूर लाभ देखने को मिलेगा। इन उपायों से आपको सुख, समृद्धि, वैभव, धन, मान और सम्मान आदि सभी भौतिक वस्तुएं प्राप्त होंगी।
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें।धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।