रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, करोड़ों की मांग; जानें ऐसी स्थिति में कैसे करें अपना बचाव?

अभी हाल ही में रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी उन्हें मारने के अलावा और करोड़ों रुपए वसूलने की है। जी हां, उनसे करोड़ों रुपए की मांग की भी है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्मी सितारे को इस तरीके के मैसेज या धमकी मिली है, लेकिन यह डिजिटल सुरक्षा साइबर क्राइम को लेकर सवाल पैदा कर देती है। जब रणवीर सिंह जैसे सुरक्षित सेलिब्रिटी को निशाना बनाया जा सकता है तो आम नागरिक के लिए सतर्क रहना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में यदि आपको या आपके किसी परिचित को इस तरीके के धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज मिलें तो कैसे बचाव करें, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि व्हाट्सएप पर धमकी वाले मैसेज आते हैं तो कैसे बचाव किया जाए। पढ़ते हैं आगे...
ऐसी स्थिति में तुरंत ही कदम उठाएं
- धमकी देने वाले ज्यादातर आपको डराते हैं। जब अपराधी इस तरीके के मैसेज भेजते हैं तो आप तुरंत एक्शन ले लेते हैं, जिससे कभी-कभी बात विपरित्त हो जोती है और कभी-कभी हम जल्दबाजी में कुछ गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे हमारा ही नुकसान हो जाता है। ऐसे समय में आपको शांति बनाए रखना चाहिए और सामने वाले को कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।
- कभी भी इस तरीके की धमकी को डिलीट या हाइड नहीं करना चाहिए। सबसे पहले उस नंबर, मैसेज और प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट ले लेना चाहिए। यदि उसने कोई वॉइस नोट भेजा है तो उसे सुरक्षित रखना चाहिए, जिससे कि कानूनी कार्रवाई में मदद मिल सके।
- व्हाट्सएप में ब्लॉक और रिपोर्ट का विकल्प भी होता है। इसे चुन्ने से न केवल वह व्यक्ति आपको मैसेज नहीं कर पाएगा बाकी व्हाट्सएप की टीम उस अकाउंट की जांच भी करेगी।
इसे भी पढ़ें - इंस्टाग्राम रील्स में आने लगे हैं बोरिंग वीडियो? इन 3 स्टेप्स से सुधारें अपना एल्गोरिदम
- भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे अलग आप स्थानीय पुलिस जाकर भी शिकायत लिखवा सकते हैं।
- ध्यान रहे, ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं। अपने व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर हू कैन सी माय डीपी, स्टेटस को माय कांटेक्ट पर सेट करें।
- अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स के लिए ऑटो साइलेंट करने के फीचर को चालू कर दें।
इसे भी पढ़ें - कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फर्जी ई-चालान का मैसेज? असली और नकली SMS की पहचान करने के ये हैं आसान तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।