रणवीर सिंह हमेशा दीपिका पादुकोण के आसपास नजर आते हैं। एक बार रणवीर ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें फिल्म में नहीं असल जिंदगी में रानी मिल गई हैं। वो अपनी रानी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं ये बात भला किससे छिपी है। आज की तारीख में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। जब से इस कपल की शादी हुई है तभी से किसी ना किसी कारण यह कपल खबरों में बना रहता है।
रणवीर के लिए दीपिका का प्यार जताने का तरीका
कुछ टाइम पहले रणवीर सिंह ने दीपिका से शादी होने के बाद खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति बताया था। हाल में रणवीर ने यह खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण अपने हाथों से उन्हें क्या बनाकर खिलाती हैं। रणवीर ने बताया है कि तब उनकी जिंदगी बन गई जब दीपिका ने उनके लिए रसम चावल पकाए थे। दीपिका पादुकोण के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके रणवीर सिंह बेहद खुश हैं और वह चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में यूं ही प्यार बना रहे।
दीपिका के लिए अपने ओपन लेटर में रणवीर सिंह ने अपनी दिल से निकली कुछ बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है, “मैं अपनी जिंदगी में जितनों से मिला उनमें दीपिका सबसे अमेजिंग पर्सन हैं । मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। उनके लिए मुझे अपनी सारी भावनाओं को व्यक्त कर पाना मुश्किल लग रहा है और वह भी तब जब मेरे पास खुद को बयां करने के लिए भाषा हैं, मैं कोशिश करूंगा। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं।“
ये जरूर पढ़ें: रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए लिखा एक ओपन लेटर
रणवीर की दीपिका संग सुबह
रणवीर सिंह बताते हैं कि किस तरह दीपिका पादुकोण उनका बहुत ख्याल रखती हैं। वह घर से निकलने से पहले नाश्ता किए बगैर उन्हें जाने नहीं देती हैं। वही दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि दीपिका रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं जो उन्हें बहुत पसंद है।
रणवीर को दीपिका की हर बात है पसंद
रणवीर सिंह खुद को लाखों में एक मानते हैं। कुछ टाइम पहले रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, “दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“ साथ ही उन्होंने कहा, “मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।“
रणवीर और दीपिका की पसंद
रणवीर बताते हैं कि दीपिका उनके फैशन स्टेटमेंट के बारे में कहती हैं कि वह हर छह महीने में अपना स्टेटमेंट बदलते रहते हैं। रणवीर सिंह ने यह भी राज खोला कि उनके दिन की शुरुआत भजन सुनने से होती है। दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है लेकिन दोनों के च्वाइस में बहुत अंतर भी है। कुछ म्यूजिक कलेक्शन रणवीर के ऐसे होते हैं जो दीपिका नहीं सुनती हैं।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।