Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:13 AM IST

Navratri Rangoli Designs: इस नवरात्रि रंगोली के इन नए डिजाइन से सजाएं अपने घर का आंगन

नवरात्रि के दिन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में हर किसी ने अपने घर में मां के आगमन की सारी तैयारियां कर ली हैं।
Updated:- 2023-10-12, 11:32 IST
image

Rangoli Designs: नवरात्रि के दिनों की शुरुआत होने वाली है। इन दिनों में कई सारे लोग पूरे नौ दिन के व्रत रखते हैं। माता रानी की पूजा करते हैं। इसकी तैयारियां वो पहले से ही करनी शुरू कर देते हैं। कई लेकिन रंगोली तभी बनाते हैं जब वो मां को घर लाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में एक परंपरा है कि किसी भी शुरू काम से पहले चौक पुरिया जाता है तभी पूजा पाठ का आगमन किया जाता है। ऐसे में आप चाहे तो अपने घर के आंगन में रंगोली बना सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। 

स्वास्तिक रंगोली (Simple Rangoli Designs)

Sawastik rangoli design

घर के आंगन में आप इस नवरात्रि स्वास्तिक रंगोली के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। ये डिजाइन काफी आसानी से बन जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा कलर की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बनाने के लिए पहले चॉक के साथ स्वास्तिक के डिजाइन को आंगने में क्रिएट करें। फिर उसमें रंग डालें। आसपास के एरिया को आप रेड कलर से अंडरलाइन कर सकती हैं। अंदर आप चाहे तो कलर भ कर सकती हैं इसके लिए येलो कलर को चूज करें। फिर थोड़े से फूल डालकर इसे और अच्छे से सजाएं। इस तरीके के आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

फूलों से बनाएं ऊं डिजाइन की रंगोली (How To Make Rangoli)

Om Design Rangoli

आप इस बार नवरात्रि में ऊं डिजाइन वाली रंगोली बना सकती हैं। ये भी काफी अच्छी लगती है। इसमें खास बात ये होती है कि इसे बनाना आसान होता है। बस आपको कुछ अलग-अलग तरह के फूल लेने हैं। पहले उनकी लेयर तैयार करनी हैं। इसके बाद उनके ऊपर ऊं का डिजाइन क्रिएट करना है। इस तरीके से 15 मिनट में आपकी रंगोली (रंगोली डिजाइन) बनकर तैयार हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें:Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

दीया डिजाइन रंगोली (What Are Rangoli Designs For Navratri)

Diya Design Rangoli

दीया डिजाइन वाली रंगोली आप भी इस नवरात्रि में बना सकती हैं। इसके लिए आपको पहले राउंड शेप बनाना है। इसके बाद आसपास (दिवाली पर रंगोली बनाने का महत्व) की तरफ फूल बनाना है। फिर उसमें रंग भरना है। इसके बाद बाहरी ओर दीया का डिजाइन क्रिएट करना है। इससे आपकी रंगोली तैयार हो जाएगी। इसके अलावा आप चाहे तो आसपास भी छोटे-छोटे दीये बना सकती हैं। इससे भी रंगोली अच्छी नजर आएगी और जल्दी बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा

इस नवरात्रि घर के आंगन में बनाएं रंगोली के अच्छे डिजाइन इससे आपके घर का वातावरण भी बदल जाएगा साथ ही मां के आगमन में रंग भर जाएंगे।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।