Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

Diwali 2022:आखिर क्यों दिवाली पर रंगोली बनाना होता है शुभ?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों दिवाली पर रंगोली बनाने का महत्व बहुत अधिक होता है और रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है।
Updated:- 2022-10-03, 18:37 IST
image

दिवाली का पर्व हर साल हमारे देश में धूमधाम सा मनाया जाता है। इस दिन लोग कई तरह से अपने घर को सजाते हैं। सजावट के समय लोग अपने घरों में कई तरह से रंगोली भी बनाते हैं।

रंगोली बनाने की परंपरा हमारे देश में बहुत पुरानी है। इस परंपरा को हमेशा से बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन दिवाली के दिन रंगोली बनाना क्यों महत्वपूर्ण होता है और इसे शुभ क्यों माना जाता है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे। 

क्यों माना जाता है रंगोली बनाना बहुत शुभ?

importance of making Rangoli on diwali

आपने अक्सर नए घर के ग्रह प्रवेश में भी लोगों को रंगोली बनाते हुए देखा होगा। आपको बता दें कि अगर किसी भी शुभ कार्य से पहले रंगोली बनाई जाती है तो वह बहुत शुभ माना जाता है। अगर बात करे 'रंगोली' शब्द की तो यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पहला 'रंग' और दूसरा 'अवल्ली' जिसका अर्थ रंगों की एक पंक्ति होता है।

इस वजह से भी रंगोली कई तरह की डिजाइनों और रंगों से बनाई जाती है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार रंगोली किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पहले रंगोली मनाने से वहां पर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसके साथ-साथ अगर उस जगह कोई भी नकारात्मक ऊर्जा होती है तो उसका नाश हो जाता है।

आपको बता दें कि पुराणों में रंगोली बनाने का उल्लेख मिलता है। इसके साथ ही किसी भी उत्साह और पर्व में रंगोली मनाने से घर में खुशियों का वास होता है। आपको बता दें कि लोग अपने शुभ कार्य और पर्वों के आरंभ से पहले रंगोली बनाते हैं। रंगोली बनाना हिंदू धर्म में एक शुभ और फलदायी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- Astro Tips: दिवाली पर घर में रेंगता दिख जाए ये कीड़ा तो मिलती है देवी लक्ष्‍मी की अपार कृपा 

क्यों दिवाली पर बनाई जाती है रंगोली?

आपको बता दें कि दिवाली पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार रंगोली को दिवाली पर बनाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

आपको बता दें कि कई लोग रंगोली पर कमल का फूल भी बनाते हैं क्योंकि कमल को माता लक्ष्मी का आसन माना जाता है। कई सारी जगहों पर लोग रंगोली बनाते समय लोक गीत भी गाते हैं। रंगोली बनाने के पीछे भी कई सारी कथाएं प्रचलित हैं।

आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में लोग अलग-अलग तरह से दिवाली पर रंगोली बनाते हैं। रंगोली मनाने से हमारे घर का केंद्र एक जगह बनता है। इससे घर में आकर्षण का केंद्र एक जगह पर बनता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर में बरसेगी लक्ष्‍मी, इस तरह दिवाली पर करें देवी के प्रिय श्रीयंत्र की पूजा

ऐसा भी माना जाता है कि रंगोली को दिवाली पर मनाने से सुख- समृद्धि का भी वास होता है। 

इन सभी कारणों की वजह से दिवाली पर रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के  लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Image Credit: pexels

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।