Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:26 AM IST

Ram Navami 2024: भगवान राम के नाम पर क्यों पड़ा रामनवमी नाम, जानें इतिहास और महत्व

हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। इस साल 17 अप्रैल यानी कि आज राम नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। 
Updated:- 2024-04-17, 13:26 IST
image

(Ram navami significance) राम नवमी का दिन बेहद खास और शुभ माना जाता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को प्रभु श्रीराम कजे जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। आज पूरे देश भर में राम नवमी मनाई जा रही है। इस साल अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद रामनवमी और भी खास हो गई है। श्रद्धालुओं के मन में रामनवमी को लेकर उत्सुकता अधिक बढ़ गई है। अयोध्या के राम मंदिर में इस साल राम नवमी के अवसर पर भगवान राम लला का सूर्य तिलक भी किया गया। बता दें, त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुई था। अब ऐसे में नवमी तिथि भगवान राम के नाम पर क्यों पड़ा और क्या है महत्व। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

राम नवमी भगवान राम के नाम पर क्यों पड़ा? (Ram Navami Name Significance)

rama facts main

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र माह की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है और इसी कारण भगवान राम के नाम पर राम नवमी का नाम भी पड़ा। राम नवमी का त्योहार सत्य और धार्मिकता का प्रतीक माना जाता है। 

राम नवमी का क्या है इतिहास?  (Ram Navami History)

पंचांग के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु ने अपना सातवां अवतार श्रीराम के रूप में लिया था। वह राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र बनकर धरती लोक पर आए। जगत के कल्याण के लिए और रावण का वध करने के लिए भगवान ने राम का अवतार लिया। राम नवमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

इसे जरूर पढ़ें - रामायण में वर्णित है श्री राम के ये खास गुण, आप भी कर सकते हैं अपने जीवन में शामिल 

राम नवमी का क्या है महत्व? (Ram Navami Significance)

vMAsynCL

शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ और विधि-विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा करते हैं। उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन मां दुर्गा और श्रीराम की विधिवत पूजा का विधान है। व्यक्ति को मनवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। साथ ही सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें -  क्या आप जानते हैं भगवान राम की मृत्यु से जुड़े ये रोचक तथ्य, जानें क्या है पूरी कहानी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: herzindagi and ayodhyaofficial site

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।