Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

जोरों-शोरों से हो रहा है राम मंदिर का निर्माण, देखिए लेटेस्ट फोटोज

Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। तस्वीरें देख जानें मंदिर से जुड़े सारे अपडेट।   
Updated:- 2022-08-29, 17:31 IST
image

Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे विवाद के खत्म को जाने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस मंदिर को बना रहा है। 

आपको बता दें कि मंदिर का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। हाल ही में कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जिसे देख लोग काफी उत्सुक हो रहे हैं। आइए आप भी जानिए राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट और देखिए लेटेस्ट फोटोज। 

40 प्रतिशत बन चुका है मंदिर 

ram mandir construction news

राम मंदिर से जुड़े अपडेट समय-समय पर सामने आते हैं। हाल ही में ट्रस्ट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राम मंदिर (रामटेक मंदिर) का 40 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद भारत में बने तमाम खूबसूरत मंदिरों की सूची में राम मंदिर का नाम शामिल हो जाएगा। मौजूदा समय में मंदिर के भूतल पर नक्काशीदार पत्थर लगाने की काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः प्रयागराज के इस मंदिर में लेटे हुए हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

बहुत बारीकी से किया जा रहा है काम

राम मंदिर को बनाने के लिए एक-एक बिंदु का ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर के निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रहे पत्थर पर बहुत बारीकी से काम किया गया है। इसी वजह से मंदिर का अभी तक 40 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। 

कब तक बन जाएगा मंदिर 

ram mandir latest update

फिलहाल मंदिर को देखने के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह का काम दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच पूरा हो जाएगा। गर्भगृह के बनने के बाद ही मंदिर में रामलला को  विराजित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः जानें उस मंदिर की कहानी जहां भगवान राम की बहन की होती है पूजा

आपने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में तो जान लिया। अब जानिए महाराष्ट्र में बन रहे राम मंदिर जैसे पंडाल के बारे में। 

महाराष्ट्र में सजाया गया है राम मंदिर जैसा पांडाल

गणेश चतुर्थी के पर्व पर अलग-अलग तरीके से पांडाल सजाए जाते हैं। ऐसे में मुंबई के ठाणे में में 120 फीट ऊंची राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। यह पांडाल बिल्कुल अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर जैसा दिखता है। (थाईलैंड की अयोध्‍या कैसे है भारत से अलग)

पत्थरों को तराशने और फिट करने के काम में बहुत समय लगता है इसलिए गर्भगृह का काम दिसंबर 2023 तक पूरा करने की डेडलाइन रखी गई है। मंदिर कब तक बनता है और लोग कब रामलला के दर्शन कर पाएंगे ये तो समय ही बताएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: @nagwanshivivek1/Twitter 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।