देखें टीवी के सुपरस्टार राम कपूर के अलीबाग स्थित नए घर की तस्वीरें

राम कपूर ने अलीबाग में नया आलिशान घर खरीदा है तो चलिए देखते हैं उनके इस नए घर की शानदार तस्वीरें। 
Updated:- 2022-02-15, 14:31 IST
image

अक्सर सेलेब्स को अलीबाग में वीकेंड बिताने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है। क्योंकि अलीबाग मुंबई के करीब है इसलिए सेलेब्स का यह फेवरेट वेकेशन स्पॉट बना हुआ है। इसके साथ ही यहां पर कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी हो चुकी है, क्योंकि दिन प्रतिदिन यह एरिया डेवलप होता जा रहा है। बता दें कि हाल ही में टीवी के सुपरस्टार राम कपूर ने भी अलीबाग में एक लग्जरियस विला खरीदा है।

हालांकि, राम कपूर के पास पहले ही दो घर हैं। उनका एक घर मुंबई में है और दूसरा घर गोवा में है। इसके बाव अब उन्होनें अलीबाग में अपना तीसरा आलिशान घर खरीद लिया है। तो क्या आप भी राम कपूर के नए घर की तस्वीरें देखना चाहते हैं तो चलिए एक नजर डालते हैं उनके आलिशान घर पर। 

20 करोड़ है घर की कीमत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avās Wellness (@avaswellness)

 

बता दें कि राम कपूर ने अलीबाग में जो लक्जरी हॉलिडे होम खरीदा है, कई रिपोर्टस के मुताबिक उसकी कीमत 20 करोड़ है। यह घर राम कपूर ने अपनी पत्नी गौतमी कपूर को गिफ्ट किया है। इस घर को सुजैन खान ने डिजाइन किया है। अलीबाग के आलिशान घर का इंटीरियर डिजाइन बेहद ही शानदार है। आवास आंगन नाम की इस प्रोपर्टी में चार बेडरूम, एक प्राइवेट पूल और बड़ा सा लॉन हैं।

आखिर दो घर होने के बावजूद भी क्यों खरीदा तीसरा घर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avās Wellness (@avaswellness)

 

जो लोग राम कपूर को फॉलो करते हैं वह जानते होंगे कि उनके पास पहले से ही दो घर हैं। अब जब मीडिया में तीसरे घर की खबर आई तो अक्सर कई लोगों के जेहन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर पहले से ही दो आलिशान घर होने के बावजूद भी उन्हें तीसरे घर की जरूरत क्यों पड़ी? तो आपको बता दें कि राम कपूर ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होनें यह नया घर क्यों खरीदा है। राम कपूर ने कहा इस घर को खरीदने का कारण महामारी नहीं है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avās Wellness (@avaswellness)

 

इसके साथ उन्होनें कहा कि 'मेरे पास गोवा में हॉलिडे होम है, इसलिए वहां दूसरा घर लेने का कोई सवाल ही नहीं बनता है। लेकिन 2017 से मैं एक ऐसी जगह की तलाश में था जो दक्षिण मुंबई में मेरे घर के बगल में हो और अब मुझे ऐसी जगह मिल चुकी है। अलीबाग दक्षिण मुंबई से सबसे करीब है। मुझे ऐसी जगह घर चाहिए था जो बहुत दूर न हो और मैं वीकेंड पर अपने परिवार के साथ वहां जा सकूं और आराम कर सकूं। इसलिए मुझे लगा कि अलीबाग में घर लेने का आइडिया शानदार है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या खास है 'कैटविक' के नए आशियाने में? देखें तस्वीरें 

इन सेलेब्स का भी है अलीबाग में घर

आपको बता दें कि केवल राम कपूर ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के पास भी अलीबाग में  शानदार बीचफ्रंटिग घर हैं। शाहरुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली और राहुल खन्ना वह सेलेब्स हैं जिन्होनें अलीबाग में बेहद ही सुंदर और आलिशान घर खरीदे हैं।

कई फिल्मों और सीरियल में किया काम 

ram kapoor tv star

2000 के दशक के सबसे फेमस टीवी एक्टर राम कपूर ने हमेशा अपनी एक्टिंग के चलते दर्शकों का खूब दिल जीता है। उन्होनें  'कसम से' और 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' जैसे कई फेमस टीवी सीरियल में काम कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। यही नहीं टीवी के अलावा राम कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसमें  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', बार-बार देखो, 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन सी है वो डाइट, जिससे राम कपूर हो गए इतने फिट

राम और गौतमी हैं टीवी के सबसे क्यूट कपल

ram kapoor and guatami kapoor

राम कपूर और गौतमी को टीवी के सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता है। राम कपूर और गौतमी कपूर दोनों ने ही टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। दोनों ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे के दिन ही शादी की थी और इनके दो बच्चे भी हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.Com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।