Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:26 AM IST

राखी सावंत का नया खुलासा, गुजरात के डॉन से बचने के लिए की थी रितेश से शादी

राखी सावंत हमेशा अपनी शादी को लेकर चर्चा में रखती हैं, हाल ही में उन्होंने एक नया खुलासा किया है कि उनकी शादी की वजह गुजरात का एक डॉन था। जानें पूरी खबर। 
Updated:- 2021-05-17, 12:00 IST
image

राखी सावंत अपने स्वभाव और बड़बोलेपन की वजह से हमेश सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके स्वभाव की वजह से उन्हें ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। उनकी सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहती हैं उनकी शादी से जुडी बातें।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि एक गुजरात का डॉन उनके ऊपर शादी का दबाव बना रहा था। उस डॉन से बचने के लिए उन्होंने रितेश से शादी कर ली थी। आइए जानें क्या है पूरी खबर। 

शादी को लेकर चर्चा 

rakhi sawant wedding

राखी सावंत भले ही किसी बड़ी फिल्म या सीरियल में न दिखाई देती हैं लेकिन शादी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में राखी बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में नज़र आयी थीं और लोगों ने उन्हें बहुत पसंद भी किया था। राखी ने रितेश से अपनी शादी को लेकर कुछ दिनों पहले एक बड़ा दावा किया था  कि उन्होंने रितेश नाम के व्यक्ति से शादी की है मगर आज तक कभी रितेश की या उनकी शादी की कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। अब राखी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि रितेश से उनकी शादी की वजह गुजरात का एक डॉन था। 

इसे जरूर पढ़ें:Bigg Boss 14: जब हद पार कर गया राखी सावंत का entertainment

 

गुजरात का डॉन था रितेश से शादी की वजह 

राखी ने कहा है कि गुजरात का एक डॉन उन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था उसे मजबूर कर रहा था कि वो वो उससे शादी कर लें। राखी उस व्यक्ति के साथ गोवा में एक दिन डेट पर भी गई थीं। राखी ने बताया कि उन्होंने उसके फार्महाउस का एक वीडियो देखा जिसमें वो एक आदमी को बुरी तरह पीट रहा था। राखी ने बताया कि वह व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा था कि अगर राखी उससे शादी नहीं करेंगी तो वह उन्हें अपहरण कर लेगा। इसी वजह से राखी ने रितेश से जल्दबाजी में शादी कर ली थी। 

राखी ने रितेश से कही थी ये बात 

rakhi sawant news

राखी ने रितेश से कहा था मेरे लिए अच्‍छा लड़का जल्‍दी ढूढ़ो और रितेश ने उससे वादा किया था कि वह जल्दी ऐसा करेगा। दोनों में धीरे-धीरे और बातें होने लगीं और अचानक राखी के समझाने पर रितेश ने शादी का स्टेटमेंट पॉप किया और उसे अपना बैंक स्टेटमेंट भेज दिया। रितेश का बैंक स्टेटमेंट देखकर राखी ने रितेश से शादी का फैसला किया। राखी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, "इस शादी ने मुझे गुजरात के डॉन से मुझे पीछा छुड़ाने में मदद मिली।

इसे जरूर पढ़ें:Birthday Special: ये है राखी सावंत का असली नाम, अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानिए ऐसी ही 5 बातें

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram.com rakhisawant2511

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।