अमिताभ बच्चन की समधन और राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुचे बॉलीवुड सितारे भी

राज कपूर की बड़ी बेटी थी रितु नंदा, जो पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी 
Updated:- 2020-01-14, 17:09 IST
image

बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास रितु नंदा का दिल्ली में मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वो 71 साल की थी। राज कपूर की सबसे बड़ी बेटी रितु नंदा थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई साल से रितु नंदा कैंसर जैसे बीमारी से जूझ रही थीं। इस दुखद पल में अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन की सास पर दुःख जताते हुए अपने ब्लॉग पर ये खबर दिया है। वही अंतिम संस्कार के मौके पर लगभग सभी कपूर परिवार और बॉलीवुड के कई सितारें आए हुए थे।   

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की डेटिंग पर क्या कहा, आप भी जानें 

mitabh bachchan  daughter shweta  bachchan mother in law ritu nanda passes away inside

आपके जानकारी के लिए बता दे की रितु नंदा बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर की बुआ थीं। उनके अचानक मृत्यु पर सभी कपूर परिवार और बॉलीवुड मायूस है। रितु नंदा को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कपूर परिवार आया हुआ था। वही इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन भी आए हुए थे।

 

mitabh bachchan  daughter shweta  bachchan mother in law ritu nanda passes away inside

वही रितु नंदा के निधन होने पर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो डाल के गहरा दुःख व्यक्त किया है। ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन भी रितु नंदा को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ पहुचे हुए थे।   

mitabh bachchan  daughter shweta  bachchan mother in law ritu nanda passes away inside
  

मंगलवार सुबह अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर रितु नंदा की मृत्यु की खबर साझा की। इस बारे में जानकारी सांझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि "मेरी समधन, रितु नंदा, श्वेता की सास का निधन मंगलवार को अचानक हो गया'। 

 

रितु नंदा को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और उनकी बेटी भी साथ आए हुए थे। वही श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के सितारें भी यहाँ आए हुए थे। इस भावुक मौके पर नंदा की बेटी नताशा नंदा और बेटे निखिल नंदा बेहद भी भावुक दिखें। 

mitabh bachchan  daughter shweta  bachchan mother in law ritu nanda passes away inside
 

वही इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता कारण जौहर आए हुए थे। श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड स्टार अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी पहुची हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं सबसे स्‍टाइलिश सिब्लिंग, देखें 5 बेस्‍ट फोटोज

mitabh bachchan  daughter shweta  bachchan mother in law ritu nanda passes away inside

आपको बता दे की रितु नंदा के बेटे निखिल की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई। वही रितु नंदा की शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी जिनका वर्ष 2018 में ही निधन हो चूका है। आपको बता दे कि रितु नंदा को वर्ष 2013 में कैंसर होने की खबर सामने आई थी। जिसका इलाज विदेश में चल रहा था। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।