Cooler Cooling Tips: रात में कूलर के टैंक में मिलाएं ये 2 चीजें, सुबह तक मिलेगी बर्फ जैसी ठंडी हवा

How To Get AC Like Cooling From Cooler: इन दिनों बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। हाल यह है कि न केवल घर के बाहर, बल्कि घर के अंदर भी भीषण गर्मी महसूस हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा और कूलर चलाते हैं, लेकिन कई बार तेज गर्मी के कारण एयर कूलर भी जवाब दे जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कूलर चलाने के बावजूद कमरा ठंडा नहीं होता और उससे गर्म हवा आने लगती है। ऐसी स्थिति में लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं। अगर आपका कूलर भी गर्म हवा दे रहा है, तो आप कुछ आसान बदलाव और तरीके अपनाकर बर्फ जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसा ही खास तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके कूलर की गर्म हवा को ठंडी हवा में बदल देगा।
रात में कूलर के टैंक में क्या मिलाएं जिससे सुबह तक ठंडी हवा मिले?
रात में कूलर के टैंक में 2–3 बड़ी बोतल ठंडा पानी डालें। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है और सुबह तक कूलर से ज्यादा चिल्ड हवा मिलती है। बेहतर कूलिंग के लिए कूलर को खुली खिड़की के पास रखें और कमरे की दूसरी तरफ वेंटिलेशन जरूर रखें, ताकि फ्रेश एयर फ्लो बना रहे।
जरूरी सामग्री
- फिटकरी- 1 छोटा टुकड़ा
- नमक और पानी- बर्फ जमाने के लिए
- प्लास्टिक की बोतलें- 2
कूलर से ठंडी हवा कैसे पाएं?

- कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए सबसे पहले पुराना पानी निकाल दें और टंकी को अच्छी तरह साफ करें। टंकी में जमी गंदगी और काई हवा को गर्म और बदबूदार बना सकती है।
- अब टंकी में साफ पानी भरें और उसमें एक फिटकरी का टुकड़ा डाल दें। फिटकरी पानी की अशुद्धियों को खत्म करती है और हवा को शुद्ध करने में मदद करती है।
- एक बाल्टी या जग में पानी और नमक को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बोतलों में भरकर 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
- जब नमक वाला पानी पूरी तरह बर्फ बन जाए, तो इन बोतलों को कूलर की टंकी में डाल दें।
- कोशिश करें कि रात में सोने से पहले टंकी में यह बर्फ वाली बोतलें डालें, ताकि रात भर आपको बिना किसी रुकावट के ठंडी हवा मिले।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कूलर वाले कमरे में क्यों बेकिंग सोडा रख रहे हैं लोग? रिजल्ट देगा मानसून सीजन में फायदा
कूलर की घास और वेंटिलेशन का रखें ध्यान

कूलर की कूलिंग केवल पानी पर ही नहीं, बल्कि उसके रखरखाव पर भी निर्भर करती है। फिटकरी वाला पानी इस्तेमाल करने से कूलर की घास पर जमा कैल्शियम और नमक की परत धीरे-धीरे साफ होने लगती है, जिससे हवा का फ्लो बेहतर होता है।
कूलर को हमेशा खुली खिड़की के पास रखें। कूलर के पीछे की तरफ थोड़ी जगह जरूर छोड़ें ताकि वह बाहर की ताजी हवा खींच सके।
अगर कमरे में उमस ज्यादा बढ़ रही है, तो कमरे का कोई दरवाजा या खिड़की थोड़ी खुली रखें। क्रॉस वेंटिलेशन होने से गरम हवा बाहर निकल जाएगी और ठंडक बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- कूलर खिड़की के बाहर लगाने के बाद भी कमरे में होती है उमस? बस करें इन हैक्स को फॉलो.. AC जैसा ठंडा हो जाएगा कमरा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, herzindagi
- क्या नमक डालने से कूलर की बॉडी में जंग नहीं लगेगी?
- अगर आपका कूलर लोहे का है, तो नमक का इस्तेमाल कम करें या सावधानी बरतें, क्योंकि नमक मेटल के साथ रिएक्ट कर सकता है।
- कूलर से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?
- कूलर के टैंक में हफ्ते में एक बार नीम का तेल या थोड़ा सा डेटॉल डालें। इसके अलावा, महीने में एक बार टैंक को अच्छी तरह साफ करें और पुराने पानी को बदल दें। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे और ताजी हवा मिलेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।