सावन में खरीदना है पूजन सामग्री, तो दिल्ली के इस बाजार में मिलेगा कम कीमत में पूजा पाठ का हर सामान
-1752318122399.webp)
शिव भक्तों को हर साल बड़ी बेसब्री के साथ सावन के महीने का इंतजार रहता है। इस महीने में अधिकतर महिलाएं भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। पूजा के दौरान ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनकी पूजन में जरूरत होती हैं। अगर आप भी सावन में पूजा के लिए सामग्री खरीदने का सोच रही हैं या आपकी कोई पूजा सामग्री की दुकान हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप सावन ही नहीं बल्कि हर पूजा पाठ के लिए सामग्री खरीद सकती हैं।
दिल्ली के सदर बाजार में है तिलक बाजार
दिल्ली में वैसे तो कई सरे बाजार हैं, जहां से आप पूजा सामग्री खरीद सकती हैं, लेकिन एक बाजार ऐसा हैं, जो पूजा सामग्री खरीदने के लिए बेहद प्रसिद्ध माना जाता है। इस बाजार में आपको थोक में सस्ते सामान आसानी से मिल सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की। दिल्ली के सदर बाज़ार में तिलक बाजार भी लगता है, जो पूजा पथ के सामान के लिए जाना जाता है। इस बाजार में आपको कम कीमत में सभी सामान मिल सकते हैं।
पूजा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज मिलेगी
अगर आप सावन के महीने मने भगवान शिव की पूजा के लिए सामग्री खरीदना चाहती हैं वो भी कम कीमत पर, तो आपके लिए यह बाजार बेस्ट हो सकता है। यहां किसी भी पूजा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज आपको अपने बजट में मिल सकती हैं। आप चाहें तो इस बाजार में बार्गेनिंग करके भी सामान खरीद सकती हैं। लोग दूर दूर से आकर इस बाजार से थोक में पूजा का सामान खरीद कर ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदें चिकनकारी कुर्ती की एक से एक डिजाइन, दिल्ली के ये 5 market है बेहद फेमस
तिलक बाजार तक कैसे पहुंचे
तिलक बाजार में आपको धूपबत्ती, अगरबत्ती से लेकर मूर्तियां, बड़ी बड़ी घंटी, पूजा की थालियां जैसे सामान कम कीमत में मिल जाएंगे। यहीं नहीं आप चाहें तो इस बाजार से अलग-अलग क्वालिटी और वैरायटी में सामान खरीद सकती हैं। यहां कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जहां आपकी त्यौहार पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन या आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर उतरकर रिक्शा बुक कर सकती हैं या पैदल भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन 3 बाजार से खरीदें सस्ते और टिकाऊ Trolley Bags, जानें कहां मिलेगा बेस्ट कलेक्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।