Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Priyanka Gandhi On Twitter: तेज होंगे प्रियंका गांधी के राजनीतिक वार

हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनीं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं, ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। प्रियंका ने लखनऊ में हो रहे अपने पहले रोड शो से ऐन पहले ट्विटर ज्वाइन किया है। 
Updated:- 2019-02-11, 16:06 IST
image

प्रियंका गांधी के ट्विटर ज्वाइन करने के कुछ ही देर में उनके कई हजार फॉलोवर बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोपहर 12 बजे तक उनके फॉलोवर्स की संख्या तकरीबन पांच हजार पहुंच गई है। प्रियंका गांधी का ट्विटर हैंडल है @priyankagandhi। हालांकि प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। लेकिन उनका ट्विटर पर आना कांग्रेस के समर्थकों को इंस्पायर करने वाला है।

priyanka gandhi twitter inside

राजनीतिक घमासान के लिए प्रियंका गांधी तैयार

जब राजीव गांधी की बम विस्फोट में मौत हुई थी, तभी से प्रियंका गांधी से पार्टी की राजनीतिक विरासत को संभालने की उम्मीद की जा रही थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने उनसे सक्रिय राजनीति में आने की अपील की थी। अब जबकि प्रियंका गांधी पूर्वी यूपी की कमान संभाल चुकी हैं और योगी आदित्यनाथ के गढ़ में उनके बराबरी की टक्कर लेने की तैयारी कर रही हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगना हो गया है।

इसे जरूर पढ़ें: 'सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री से कांग्रेस होगी मजबूत', बता रहे हैं इतिहासकार हेरंब चतुर्वेदी

ट्विटर पर बढ़ेगी राजनीतिक सक्रियता

priyanka gandhi twitter inside

सूत्रों के अनुसार ट्विटर पर प्रियंका ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में चर्चा करेंगी, बल्कि बीजेपी सरकार की पॉलिसीज पर पैनी नजर रखते हुए उनकी आलोचना के लिए मुखर रहेंगी। यानी ट्विटर पर है राजनीतिक घमासान की पूरी तैयारी। वैसे ज्यादातर राजनीतिज्ञ ट्विटर पर अपने पॉलिटिकल थॉट्स और पॉलिसीज के बारे में ट्वीट करते रहते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी काफी लोकप्रिय है और उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। गौरतलब है कि हाल ही में बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने भी ट्विटर पर अकाउंट शुरू किया है।

भाई राहुल का साथ देंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी ने स्वागत किया है। राहुल गांधी ने इस बारे में कहा है, 'अब उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं। एक ने यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया है और दूसरा भी ग्रोन अप है। ऐसे में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया है।' भाई-बहन की ये जोड़ी अनूठी है। इनके बीच रिश्तों की डोर काफी मजबूत है। प्रियंका और राहुल गांधी ने अपने बचपन के दिनों में दादी इंदिरा गांधी और फिर राजीव गांधी हत्याकांड देखा। राजनीतिक उठापटक और अराजकता के दौर में दोनों ने एक-दूसरे का पूरा साथ दिया। इन मुश्किल स्थितियों में दोनों ने एक दूसरे को मजबूती दी और इसीलिए ये हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। राहुल गांधी अपनी बहन के बारे में बताते हैं, 'लोग सोचते हैं कि हमने अच्छा समय देखा है, लेकिन रियलिटी में हमने बहुत से मुश्किल वक्त साथ देखे हैं और इन्हीं परिस्थितियों ने हमें मजबूत बनाया है। मेरे और प्रियंका के बीच तालमेल ऐसा है कि हमें अलग कमरों में भी बिठाया जाए और हमसे अलग-अलग सवाल पूछे जाएं तो हमारे 80 फीसदी जवाब एक ही होंगे। हम दोनों एक दूसरे को स्पेस देने में विश्वास रखते हैं और हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करना पसंद करते हैं।'

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।