Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

जज़्बे को सलाम: तपती धूप में प्रेग्नेंट DSP शिल्पा साहू कर रही ड्यूटी, डंडा लेकर लगवाया लॉकडाउन

दांतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ने वाली शिल्पा साहू के लिए ड्यूटी सबसे ऊपर हैं। इनका हौंसला दिखाता है कि हिम्मत कभी हारनी नहीं चाहिए। 
Updated:- 2021-04-22, 09:33 IST
image

दुनिया भर में इस वक्त लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं और उनके लिए ये देखना बहुत जरूरी है कि लोग घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन करें। कई राज्यों में अलग-अलग तरह के लॉकडाउन के नियम हैं और पुलिस वाले, कोरोना वर्कर्स, अस्पताल में मौजूद सभी वर्कर्स दो नहीं तीन-तीन शिफ्ट्स में एक साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने कोरोना वॉरियर्स के जज़्बे को दिखाया है। ये वीडियो है डीएसपी शिल्पा साहू का जो दांतेवाड़ा में लॉकडाउन लगवाने के लिए प्रेग्नेंट होने के बाद भी डंडा उठाए धूप में काम कर रही हैं। 

छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बस्तर के दांतेवाड़ा में पोस्टेड शिल्पा साहू पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और वो अपने हाथों में डंडा लिए लोगों को घर पर रहने की हिदायत दे रही हैं। डेप्यूटी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस शिल्पा साहू ने इस हालत में भी अपनी ड्यूटी का मान रखा। 

शिल्पा साहू जैसे लोग हमारे मन में आदर की भावना पैदा करते हैं और यकीनन घर पर रहकर गर्मी की शिकायत करने वाले और लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले लोगों को ये देखना चाहिए कि आखिर किस कड़ी मेहनत के साथ डीएसपी शिल्पा जैसे लोग अपना काम कर रहे हैं और उनकी हालत इस समय कैसी हो रही होगी। 

shilpa sahu dsp

इसे जरूर पढ़ें- नेत्रा कुमानन बनीं ओलंपिक में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला नौका चालक, जानें इनसे जुड़ी बातें 

डीएसपी शिल्पा साहू का ये वायरल वीडियो डी एम अवस्थी द्वारा शेयर किया गया था जो छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'वो इस हालत में भी काम कर रही हैं, उन्होंने नक्सल ऑपरेशन्स में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। मैं दिल से उनकी तारीफ करता हूं। वो छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक धरोहर हैं।'

 

नक्सल ऑपरेशन्स में किया था कमाल और पति से हुई थी मुलाकात- 

शिल्पा साहू के पति देवांश सिंह राठौर की भी डीएसपी हैं और वो शिल्पा के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में काम किया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान देवांश ने बताया था कि उन दोनों की मुलाकात भी ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी। देवांश नक्सल ऑपरेशन्स में बस्तर बटालियन को लीड करते थे और शिल्पा दंतेश्वरी फाइटर को लीड करती थीं।  

shilpa sahu and husband

दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 2019 में शादी कर ली। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो अपनी शादी का कार्ड देने तत्कालीन डीजीपी के पास गई थीं तो उन्होंने अपने पति के बारे में बताया था और डीजीपी ने बाद में दोनों की पोस्टिंग एक साथ ही कर दी।  

अभी भी शिल्पा दांतेवाड़ा में ही काम कर रही हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- माउंट अन्नपूर्णा फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते 

वायरल वीडियो को मिल रही सलामी, लेकिन चिंता कर रहे लोग- 

शिल्पा के इस वायरल वीडियो को सलामी मिल रही है, लेकिन इंटरनेट पर कई लोगों का ये कहना है कि ये गलत है और शिल्पा को छुट्टी लेकर आराम करना चाहिए। इस तरह शिल्पा को अपने और बच्चे दोनों की सेहत को खतरे में नहीं डालना चाहिए। जो भी हो, लेकिन शिल्पा साहू ने एक मिसाल तो कायम कर दी है। वो यकीनन कड़ी मेहनत कर रही हैं और इस मौके पर घर से बाहर जाने को बेचैन लोगों को ये समझना चाहिए कि वो इस तरह की हरकत न करें और अपने घरों के अंदर रहें ताकि कोरोना से लड़ा जा सके।  

 

शिल्पा वाकई एक मिसाल हैं और उनके जज्बे को सलाम।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 नोट: सभी तस्वीरें शिल्पा साहू की फेसबुक प्रोफाइल से ली गई हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।