Sun Sep 20, 2026 | Updated 08:36 PM IST

मानसून में घर की उमस को दूर करने के लिए लगाएं ये खूबसूरत इंडोर प्लांट्स

मानसून सीज़न में घर में हो रही उमस की समस्या को कम करने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए ये खूबसूरत इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं।
Updated:- 2025-07-03, 22:43 IST
image

मानसून के सीजन में सबसे ज्यादा उमस होती है। इस वजह से घर के अंदर आप असहज महसूस करती हैं। इस उमस से बचने के लिए आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल से आपका खर्चा बढ़ सकता है। अगर आप उमस कम करने के लिए कोई नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल, उमस की समस्या से निजात पाने के लिए आप घर में इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। इंडोर प्लांट्स न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि ये मानसून में घर की उमस को दूर करने में भी मदद करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खूबसूरत इंडोर प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं। इन खूबसूरत इंडोर प्लांट्स को घर में रखने से उमस की समस्या कम होगी, साथ ही आपका घर खूबसूरत भी नजर आएगा।

स्पाइडर प्लांट

यह प्लांट भी आसानी से उग जाता है, साथ ही इसे ज़्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं होती है। इस प्लांट की पत्तियां लंबी और पतली होती हैं, और ये हवा से नमी को सोखने का काम भी करता है। इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसे बस अच्छी रौशनी चाहिए होती है और ये आसानी से घर पर ग्रो करता है।

spider plant

यह भी देखें- Summer Gardening Tips: गर्मियों में सूखने लगे हैं पौधे? किचन में रखी इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल.. फल, फूल और हरी पत्तियों से भर जाएगी डाली

पोथोस प्लांट

उमस की समस्या को कम करने के लिए आप पोथोस प्लांट घर में लगा सकती हैं। यह आसानी से उग जाता है, साथ ही इसे ज़्यादा पानी की ज़रूरत भी नहीं होती। इस प्लांट की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं, जो उमस को कम करने के साथ-साथ आपके घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर में लगा सकती हैं।

स्नेक प्लांट

इस स्नेक प्लांट को भी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, और इसलिए इसे मदर-इन-लॉ'ज टंग भी कहा जाता है। यह स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने के साथ ही रात के समय ऑक्सीजन भी छोड़ता है। इसी के साथ ये प्लांट नमी को भी सोखता है। इस पौधे को कम पानी की जरूरत होती है और यह कम रोशनी में भी सही तरह उगता है।

snake plant

इन प्लांट्स को लगाकर आप घर की उमस को कम कर सकती हैं, साथ ही, अपने इंटीरियर को एक हरा-भरा और हेल्दी रूप भी दे सकती हैं।

यह भी देखें- घर को डिफरेंट लुक देने के लिए जरूर रखें ये 5 पौधे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।