PM Awas Yojana के बदल गए नियम.. अब इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, जानिए किसे होगा फायदा?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नए सिरे से सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र और वंचित परिवारों की पहचान करना है, ताकि उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके। विभाग ने इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। पंचायत समिति स्तर पर सर्वेक्षण करने वाले कर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है। ये कर्मी क्षेत्र में जाकर पात्र परिवारों की सूची तैयार करेंगे। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय ने सर्वेक्षण प्रक्रिया के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से डेटा का संकलन किया जाएगा, जिससे पात्र परिवारों की सही पहचान सुनिश्चित की जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना खासकर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा, जिनके पास अभी तक पक्का घर नहीं है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनता की समस्या को प्रभावी रूप से कम करने में सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में इस योजना के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य सही लाभार्थियों तक पीएम आवास योजना का लाभ पहुंचाना है। आपको बता दें कि अब योजना के तहत कुछ लोगों को बाहर कर दिया गया है, जबकि कुछ वर्गों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसी क्रम में आइए विस्तार से जानते हैं कि किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा और कौन इससे वंचित होंगे। साथ ही, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानेंगे।
इसे भी पढ़ें- अपने घर का सपना होगा पूरा, बस प्रधानमंत्री आवास योजना में करें अप्लाई
किन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- ढाई एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि और 11.5 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि वाले किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- परिवार के किसी भी सदस्य के सरकारी नौकरी में होने और गैर कृषि उद्यम वाले परिवार भी पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित रहेंगे।
- इनकम टैक्स और व्यवसाय कर देने वाले लोग भी इस योजना के सर्कल से बाहर होंगे।
- पक्के आवास, मोटरयुक्त परिवार जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया वाले वाहन हैं, तो ऐसे ग्रामीणों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
- इसके अलावा, मशीन वाले तीन पहिया और चार पहिया कृषि उपकरण रखने वालों को भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Ladli Behna Awas Yojana: जानिए कैसे फ्री में मिल सकता है आपको सपनों का आशियाना, ऐसे करें योजना में अप्लाई
ऐसे कर सकते हैं आवेदन (How To Apply For PM Awas Yojana Online)
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले व्यक्ति अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए लाभार्थी को स्मार्ट फोन में आवास प्लस-2024 सर्वे और आधार फेस आइडी ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।
- आपको बता दें कि एक मोबाइल फोन से एक ही सर्वे किया जाए सकेगा।
- सर्वे के लिए लाभार्थी को आधार नंबर की लजरूरत होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।