Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

Ladli Behna Awas Yojana: जानिए कैसे फ्री में मिल सकता है आपको सपनों का आशियाना, ऐसे करें योजना में अप्लाई

कई महिलाएं अपना घर खरीदना चाहती हैं लेकिन उनके पास इतनी अधिक सेविंग्स नहीं होती है कि वह घर खरीद सकें। सरकार ने लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है जिसकी मदद से आपको घर मिल सकता है। 
Updated:- 2023-09-26, 16:00 IST
image

हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने  लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री में घर दिया जाएगा। यह योजना ऐसे परिवारों के लिए शुरू की गई है, जिनका अपना घर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना से प्रदेश में करीब चार लाख 75 हजार ऐसे परिवार हैं, जिनका इस योजना से अपना खुद का आशियाना होने का सपना पूरा हो सकता है। 

इस योजना का उद्देश्य क्या है? 

how to apply in ladli behna awas yojana

इस योजना का उद्देश्य है महिलाओं के स्वावलंबन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखना। साथ ही, महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलंबी बनाना और परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।

इस योजना में आप तभी अप्लाई कर सकती हैं जब आप मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। इसके साथ-साथ विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला हो। 23 से 60 साल तक की आपकी उम्र होना भी जरूरी है। 

 इसे भी पढ़ें- घर बैठे हर माह आपको मिलेंगे 4500 रुपये, ऐसे करें वृद्धावस्था पेंशन योजना में अप्लाई

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। फिर आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ladli Behna Awas Yojana Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लाडली बहना आवास योजना का फॉर्म पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
  • फिर आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट को इसके साथ अटेच कर दें। अब आपको यह आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने ग्राम पंचायत के प्रधान सरपंच के पास जमा कर देना होगा।

 इसे जरूर पढ़ें-इस योजना से मिलेगा आपको और आपके परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

इस तरह से आप लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भर सकती हैं। आपको बता दें कि इस फॉर्म को भरने की तारीख  5 अक्टूबर 2023 है और लाडली बहना आवास योजना के माध्यम राज्य के करीब 97,000 परिवारों को अपना खुद का घर मिलेगा।

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।