अपने घर का सपना होगा पूरा, बस प्रधानमंत्री आवास योजना में करें अप्लाई  

अगर आप चाहती हैं कि आपका अपना घर हो, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई कर सकती हैं।   
Updated:- 2023-04-18, 08:00 IST
image

हमारे देश में अलग-अलग राज्यों की सरकार और केंद्र सरकार योजनाओं को शुरू करती हैं। साल 2015 में पीएम आवास योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया गया था। इस योजना से सरकार लोगों को घर मुहैया कराती है । तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना में अप्लाई कर सकती हैं और कैसे इसका फायदा उठा सकती हैं। 

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना? 

how to apply in pradhan mantri awas yojana

पीएम आवास योजना-ग्रामीण हाउसिंग फॉर ऑल मिशन के साथ शुरू की गई है। इसमें बेघर परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है और कच्ची दीवार और कच्ची छत के घरों में रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत सहायता भी की जाती है। ऐसे लोग जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक आदि परिवारों को इस योजना से लाभ प्रदान किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के मकान बनाए जाते हैं और लोगों को दिए जाते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, ऐसे करें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अप्लाई

कैसे करें इस योजना में अप्लाई? 

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए और साथ ही निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। फॉर्म फिल करते समय आपको आय प्रमाण पत्र की कॉपी लगानी होती है जिसमें फॉर्म 16, बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट या लेटेस्ट आईटी रिटर्न की कॉपी आप दे सकती हैं।

इस योजना का लाभ आपको तभी मिल सकता है जब आपकी हर साल आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)  इसके बाद आपको लॉग-इन करने का ऑप्शन नजर आएगा।

लॉग इन करने के बाद आपको एक कैटेगरी को सेलेक्ट करना होगा। फिर मेन्यू में आपको नागरिक मूल्यांकन या सिटीजन एसेसमेंट पर क्लिक करना होगा और आवेदक श्रेणी को सेलेक्ट करना होगा। (इन सरकारी स्कीम में निवेश करके आप भी उठा सकती हैं लाभ, जानें सारी डिटेल्स)

इसके बाद आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी और कैप्चा कोड फिल करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। 

इसे जरूर पढ़ें-Ladli Behna Yojana: योजना के तहत महिलाओं को सरकार दे रही है 1000 रुपये

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इस योजना मे अप्लाई कर सकती हैं और अपने सपने का घर पा सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।