
न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के मुताबिक, ऑल हैलोज ईव यानी आमतौर पर हैलोवीन के तौर पर में जाना जाता है, दुनिया भर में 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला उत्सव है। यह प्राचीन सेल्टिक अनुष्ठान समहैन से विकसित हुआ, जिसे आम भाषा में, प्रकाश से अंधकार (गर्मियों से सर्दी) मौसम के परिवर्तन होने पर जश्न मनाने वाला त्योहार था। यह आमतौर पर 1 नवंबर के आसपास मनाया जाता था।
 
 
ट्रेडिशनल तौर पर इस पर्व पर अलाव जलाया जाता था, मिठाइयां बांटी जाती थी और बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए वेशभूषा पहनी जाती थी, क्योंकि प्राचीन सेल्ट्स मानते थे कि साल के इस समय, जीवित और मृतकों की दुनिया को अलग करने वाला पर्दा सबसे पतला होता है।
समय के साथ, समहैन का त्योहार ईसाई धर्म के साथ मिल गया और ऑल हैलोज ईव बन गया। ऑल हैलोज ईव को मृतकों की आत्माओं को याद करने और उनका सम्मान करने का दिन माना जाता था। लेकिन 19वीं सदी के बाद से, हैलोवीन दुनिया भर में एक लोकप्रिय त्योहार माना जाने लगा। इस त्योहार में लोग डरावनी वेशभूषा पहनते हैं, कद्दू नक्काशी करते हैं और मिठाई के लिए ट्रिक या ट्रीट जैसे खेल भी खेलते हैं। यह बच्चों और एडल्ट के लिए समान रूप से मजेदार समय होता है। इन खेलों के अलावा हैलोवीन पर ये गेम खेल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Halloween से जुड़ी ये बातें शायद नहीं जानते होंगे आप
अगर क्राफ्ट बनाना आपको पसंद है तो हैलोवीन पर घर में ही क्राफ्ट बना सकते हैं, DIY की मदद से सजावट के लिए थोड़ी अट्रैक्टिव ड्रेस में क्राफ्ट बनाई जा सकती है। इसके अलावा बच्चों के साथ किताबों की कलरिंग भी कर सकते हैं। हैलोवीन पर गाढ़े रंग का इस्तेमाल करने से आप और भी अलग वेशभूषा में टोपी तैयार कर सकते हैं।
थीम के आधार पर नाइट्स गेम खेलना भी बेहतर विकल्प हो सकता है। ऑपरेशन, क्विज या क्लू जैसे कुछ क्लासिक हैलोवीन-थीम वाले बोर्ड गेम खेल सकते हैं। एडल्ट्स हैलोवीन पार्टी गेम्स में अपने दोस्तों को भी बुला सकते हैं, जहां तरह तरह के लाइट्स की मदद से दीवारों पर थीम भी बना सकते हैं। इसके लिए क्राफ्ट, पेंट और लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हैलोवीन की रात को अपनी कला को दिखाने के लिए नक्काशी भी कर सकते हैं, आप हैलोवीन पर कद्दू नक्काशी करके मजेदार एक्टिविटी बना सकते हैं। कद्दू को सजाने के लिए, पोकेमॉन पैटर्न जैसे कद्दू नक्काशी स्टेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए रखी है पार्टी, तो जरूर खेंलें यह मजेदार खेल
अगर आप हैलोवीन पर कुछ मजेदार खेल ढूंढ रहे हैं, तो घर पर ही हैलोवीन के लिए डिजाइनर पोशाक बनाना भी एक्टिविटी आधारित गेम का हिस्सा हो सकता है। अपने दोस्तों को पुराने कपड़े से क्राफ्ट बनाने के लिए टास्क दे सकते हैं और अच्छा पोशाक बनाने वाले के लिए उपहार निर्धारित कर सकते हैं। वहीं, नियत समय के अंदर बनाने वाले सम्मानित किया जा सकता है। इससे दोस्तों में उत्साह बढ़ सकती है साथ ही हैलोवीन का पोशाक घर पर ही बनाया जा सकता है।
अगर आप हैलोवीन के लिए एक्टिविटी आधारित गेम की तलाश कर रहे हैं, तो अपने ही घर में डरावना माहौल बना सकते हैं। अपनी पसंदीदा मोमबत्तियां जलाएं, अपने लॉन में बड़ा कंकाल का लगाएं और डरावने गाने बजाएं। इसके अलावा मेन डोर, लिविंग रूम, बेडरूम और बाथरूम को सजाएं। एक बार जब आप अपना घर सजा लेते हैं, तो दोस्तों के लिए पहले से ही डरावनी कहानियां तैयार कर सकते हैं और सभी साथ में डरावनी फिल्में देख सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।