शुगर कंट्रोल करने वाले ये 4 पौधे गार्डन में आप भी लगाएं

आजकल गार्डनिंग करना लगभग हर कोई पसंद करता है। जब भी किसी को थोड़ा बहुत समय मिलता है वो गार्डन में औषधीय प्लांट्स को लगाते रहते हैं। औषधीय प्लांट देखने में खूबसूरत भी लगते हैं और सेहत के लिए कई रूप से फायदेमंद भी साबित होते हैं।
ऐसे कई पौधे होते हैं जो पेट, कफ आदि की समस्या को दूर करने के लिए बेस्ट प्लांट्स माने जाते हैं। कई बार आयुर्वेद के एक्सपर्ट भी औषधीय प्लांट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं।
ऐसे में हम आपको इस लेख में 1 नहीं बल्कि 4 ऐसे प्लांट्स को किचन गार्डन में लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि ये शुगर कंट्रोल करने में भी हेल्प करते हैं। आइए जानते हैं।
शुगर कंट्रोल करने वाले पौधे
- इंसुलिन का पौधा
- स्टीविया का पौधा
- रसभरी का पौधा
- एलोवेरा का पौधा
शुगर कंट्रोल करने वाले पौधे को लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद (जैविक खाद)
- मिट्टी
- गमला (मिट्टी का गमला)
- पानी
इसे भी पढ़ें: Herbs Plants के लिए बेस्ट हैं 3 ये खाद, पौधों की ग्रोथ होगी अच्छी
बीज का चुनाव सही से करें
आप और हम यह जानते हैं कि अगर गार्डन में किसी भी प्लांट को लगाना है तो प्लांट का बीज सही होना चाहिए। अगर बीज सही नहीं हो तो सभी मेहनत बेकार हो सकती है। इसलिए शुगर कंट्रोल करने वाले इन पौधों का बीज सही होना बहुत ज़रूरी है।
शुगर कंट्रोल करने वाले इन पौधों का बीज खरीदने के लिए आप इधर-उधर जाकर नहीं किसी बीज भंडार या नर्सरी में जा सकते हैं। इन दोनों ही जगहों पर अच्छे किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। यहां सस्ते दाम पर भी मिल जाते हैं।
शुगर कंट्रोल करने वाले प्लांट्स लगाने से पहले फॉलो करें ये स्टेप्स
- शुगर कंट्रोल करने वाले प्लांट्स को गार्डन में लगाने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- प्लांट लगाने के लिए जिस मिट्टी का उपयोग करने वाले हैं उसे फोड़कर 1 दिन के लिए धूप में रख दें। इससे मिट्टी में मौजूद कीड़े या जंगली घास मर जाते हैं।
- अगले दिन मिट्टी में 2-3 कप खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालकर बराबर कर लें।
- मिट्टी बराबर करने के बाद बीज को मिट्टी 1-2 इंच गहरा दबाकर फिर से हल्का मिट्टी डालकर दें।
- अब 1-2 मग पानी को डालकर गमला को छांव में रख दें।
- नोट: अगर प्लांट्स का बीज पौधे के रूप में है तो उसे लगाने का अलग तरीका होता है। इसके लिए पौधे खाली गमले में पौधे को बीच में डालकर एक हाथ से पकड़े रहे और दूसरे हाथ पौधे के सभी साइड से मिट्टी को डालकर बराबर कर लें। अब 1-2 मग पानी डाल दें।
- नोट: पौधे की ग्रोथ के लिए जैविक खाद बेस्ट माना जाता है। अगर आप केमिकल खाद इस्तेमाल करते हैं तो बीज कभी भी मर सकते हैं। इसलिए आप गाय-भैंस आदि जानवर का गोबर या जैविक लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं
पौधा लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- किचन गार्डन में शुगर प्लांट्स लगाना ही, बल्कि उसके लगाने के बाद ही आपको कुछ टिप्स पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- जब तक बीज अंकुरित नहीं होता है तब तक गमले को तेज धूप से दूर रखें। हालांकि सर्दियों के मौसम में प्लांट्स को धूप में रख सकते हैं।
- प्लांट्स को किसी भी कीड़े से दूर रखने के लिए आप होममेड कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा, नीम का तेल आदि से स्प्रे बना सकते हैं।
- पौधे की ग्रोथ के लिए समय-समय पर जैविक खाद को डालना न भूलें। खाद डालने के अलावा ज़रूर के हिसाब से पानी भी ज़रूर डालें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।