Pitru Paksha 2022 : आपके घर में हो रही हैं ऐसी घटनाएं तो समझें मृत पूर्वज हैं नाराज

हमारे आस-पास कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका हमारे वर्तमान या भूत से कुछ संबंध जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से जुड़ी हुई होती हैं और जिनका हमारे भविष्य में भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
ऐसे ही शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जो मृत पूर्वजों यानी कि पितरों की नाराजगी का संकेत देते हैं। पितरों को खुश करने का सबसे अच्छा समय पितृ पक्ष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह वो समय होता है जब हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और यदि वो हमसे प्रसन्न होते हैं तो जीवन के लिए आशीष प्रदान करते हैं।
वहीं जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आपके पितर नाराज हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें घर में होने वाली कौन सी घटनाएं हैं जो पितरों की नाराजगी दिखाती हैं।
घर में पीपल का पौधा उगना

हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को बहुत पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा करने का विधान है। लेकिन इस पौधे को घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। यदि पीपल का पौधा घर के किसी भी कोने में अचानक निकल आए तो समझें कि पितर आपसे नाराज हैं और आपके घर में पितृ दोष (पितृ दोष से बचने के उपाय) है। ऐसे में आपको पितरों की शांति के उपाय करने की सलाह दी जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, तर्पण की तिथियां और महत्व जानें
घर में लड़ाई झगड़े बढ़ना
कई बार आपके घर में बिना वजह ही लड़ाई झगड़े होने लगते हैं और इसके कारणों का पता लगा पाना भी मुश्किल होता है। दरअसल कई बार ये पितरों की आपके लिए नाराजगी का संकेत भी हो सकता है। यदि ऐसी कोई भी घटना आपके घर में बार-बार घटित होती है तो आपको तुरंत पितृ दोष मुक्ति के उपाय करने चाहिए।
सपने में पितरों को नाराज या रोते हुए देखना

यदि आप सपने में कभी अपने पूर्वजों को नाराज या रोता हुआ देखते हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। दरअसल ये आपके पितरों की नाराजगी का संकेत हो सकता है। यदि आप आइए सपना देखें तो आपको पितरों की पसंद की कोई चीज दान में देनी चाहिए। ये इस बात का भी संकेत है कि आपके पितरों की कोई इच्छा अधूरी है और वो उसे आपके माध्यम से पूरा कराना चाहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2022: श्राद्ध में जरूर करें इन 8 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
खुद को समस्याओं में उलझा हुआ समझना
अगर आपके घर का मुखिया किसी भी कार्य के बारे में अत्यधिक सोच रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में पितृ दोष है। ऐसे में आपको पितरों की शांति के उपाय के साथ पितृ दोष मुक्ति के उपाय करने चाहिए।
यदि आपके घर में ऐसी कोई भी घटना होती है तो ये आपके पितरों की नाराजगी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आपको पितरों की शांति के लिए श्राद्ध करने की आवश्यकता है।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com, shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।