Mon Sep 21, 2026 | Updated 04:40 AM IST

आपका नाम अंग्रेजी के J अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी

अगर आपका नाम अंग्रेजी के J अक्षर से शुरू होता है तो आप बहुत ज्यादा मेहनती और खुशमिजाज हो सकते हैं। आइए यहां विस्तार से जानें आपकी पर्सनैलिटी से जुड़ी कुछ बातें। 
Updated:- 2023-04-14, 17:45 IST
image

आपका नाम आपकी पहचान से बढ़कर होता है। क्या आप जानते हैं कि आपके नाम का पहला अक्षर आपके चारों ओर एक अद्भुत आभा बनाता है? यह अक्षर एक ग्रह, एक नक्षत्र और एक अंक का बोध तो कराता ही है और आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताता है।

यही कारण है कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उसका नामकरण किया जाता है। इस संस्कार को जन्म के बाद का सबसे प्रमुख संस्कार माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से हम अंग्रेजी के अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के अनुसार आपके व्यक्तित्व जे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से आज उसी क्रम में जानें J अक्षर से शुरू होने वाले नाम की  पर्सनैलिटी से जुड़ी कुछ बातें। 

J अक्षर 1 अंक का प्रतिनिधित्व करता है 

अंकशास्त्र के अनुसार J को अंक 1 द्वारा दर्शाया जाता है। अंक 1 (भाग्यांक-1' वालों का व्यक्तित्व) का स्वामी ग्रह सूर्य है। J उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संबंधित है। उत्तर का अर्थ है ऊंचा। इसी वजह से J अक्षर के नाम वाले हमेशा आगे रहते हैं और दूसरों पर राज करते हैं। 

J वास्तव में एक दिलचस्प अक्षर है और अगर आपके नाम में यह है तो आप वाकई सौभाग्यशाली हैं। यह आधुनिक अंग्रेजी वर्णमाला का 10वां अक्षर और सातवां व्यंजन है। यह उन अंतिम अक्षरों में से एक है जो वर्णमाला का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

आशावादी होते हैं 

j name people

J अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वभाव से आशावादी होते हैं और कभी भी हार नहीं मानते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप अपने भीतर ये खूबी जरूर पाएंगे। कितनी भी कठिन परस्थितियां क्यों न हों आप आगे बढ़ते हैं और जीत हासिल करते हैं।

अगर एक ही सिक्के के दो पहलू देखने हों तो आप हमेशा उसके सकारात्मक भाग को ही देखते हैं। आपका यही स्वभाव आपको दूसरों से अलग बनाता है। आप एक उबाऊ वातावरण को भी आनंदमय वातावरण में बदल सकते हैं। आप अपने आस-पास के परिवेश को एक सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आपका नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है तो कुछ ऐसी है आपकी पर्सनैलिटी

आनंदपूर्ण होते हैं 

अगर आपका नाम j से शुरू होता है तो आप हमेशा खुश रहते हैं। आप अपने वातावरण को आनंदमय बनाना जानते हैं। आप जहां भी जाते हैं या जहां भी होते हैं माहौल को आनंद से भर देते हैं। आप अपनी ऊर्जा से अपने परिवेश को खुशनुमा बनाए रखते हैं। आपका खुशमिजाज स्वभाव परेशानियों में भी ख़ुशी का माहौल बनाने में मदद करता है। 

हार्ड वर्किंग 

j name people personality traits

आप स्वभाव से हार्ड वर्किंग हैं और जिस काम की जिम्मेदारी उठाते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आपका ये स्वभाव वर्कप्लेस में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करता है। आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटी है और आप एक टीम की तरह काम करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आपका नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरू होता है तो कुछ ऐसी है आपकी पर्सनैलिटी

 


न्याय प्रिय होते हैं 

आपको कभी भी यह पसंद नहीं होता है जब किसी के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। आप सभी के साथ समान व्यवहार करना पसंद करते हैं और लोगों से समान अपेक्षा रखते हैं। आप हमेशा गलत के लिए आवाज उठाते हैं और गलत व्यवहार करने वालों को रोकते हैं। आप न्याय प्रिय हैं और हमेशा न्याय के लिए आवाज उठाते हैं। 

कल्पनाशील होते है 

j name people traits

आपका नाम J से शुरू होता है तो आप कल्पनाशील हैं। आप वास्तव में साधन संपन्न हैं इसलिए आप उन अवसरों की कल्पना करते हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। आपका यही स्वभाव आपको आगे बढ़ने में मदद करता है और किसी भी जगह पर सफलता हासिल कराता है। (I अक्षर वालों की  पर्सनैलिटी)

कोमल हृदय के होते हैं 

आप वास्तव में कोमल हृदय के हैं। आप कभी किसी को चोट पहुंचाने  के बारे में नहीं सोच सकते हैं। आप वास्तव में आसानी से किसी को माफ कर देते हैं। कभी-कभी लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश भी करते हैं क्योंकि वे आपको एक सहज व्यक्ति की तरह समझते हैं।

 

ये एक सामान्य अनुमान है और अगर आपका नाम भी J अक्षर से शुरू होता है तो ये सभी आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।