Payal Gaming Viral Private Video: वायरल वीडियो रियल है या हुई है डिजिटल छेड़छाड़? फ्री में इन तरीकों से करें पहचान

Payal Gaming का Private Video पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा था। यह एक इंटिमेट वीडियो था और इसे लेकर दावा किया जा रहा था कि 1 मिनट 20 सेकेंड की यह क्लिप पायल गेमिंग की था। इसके अलावा भी पिछले दिनों कई ऐसे वीडियोज सामने आए थे, जिन्हें लेकर ये सवाल था कि ये असली हैं या इन्हें एआई की मदद से बनाया गया है। पायल गेमिंग के इस वीडियो को अलग-अलग कीवर्ड के जरिए सर्च किया जा रहा था और सोशल मीडिया पर इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स और छोटे-छोटे क्लिप्स तेजी से शेयर किए जा रहे था। जहां कई लोग दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो पायल गेमिंग का ही है, वहीं कई फैक्ट चेक में इसे डीपफेक एआई जनरेटेड बताया गया है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी इंफ्लुएंसर या सेलिब्रिटी का नाम इस तरह का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। डिजिटल युग में जब आए दिन ऐसी फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती हैं, ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर किसी वीडियो या फोटो को देखकर यह कैसे पहचाना जाए कि वो असली है या एआई जनरेटेड या उसके साथ कोई छेड़छाड़ हुई है। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की और कुछ फ्री टूल्स भी हम आपको बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से ये पता कर पाएंगी।
वायरल वीडियो और तस्वीर रियल है या फेक, कैसे पहचानें?

- आज के वक्त में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी भी तस्वीर और वीडियो को आप ऑनलाइन जेनरेट कर पाते हैं। ऐसे में कई बार असली और नकली की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर कोई इमेज या वीडियो वायरल हो जाती है, जिस पर हम असली समझकर विश्वास कर लेते हैं, लेकिन बाद में वो फेक या मॉर्फ्ड निकलती है।
- ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप आसानी से पहचान सकती हैं कि कोई वीडियो या फोटो रियल है या नहीं हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे किसी भी वीडियो को फेक या रियल समझने से पहले, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
- अगर कुछ आसान तरीकों की बात करें, तो AI से बने वीडियो में अक्सर चेहरे के हाव-भाव पूरी तरह नेचुरल नहीं होते हैं। कई बार आंखों का झपकना, होंठों का मूवमेंट या हाथ-पैर हिलाने का तरीका असामन्य हो सकता है।
- कभी-कभी लाइट और बैकग्राउंड भी नॉर्मल फोटो से कुछ अलग नजर आते हैं।
- इस बारे में हमने विश्वास न्यूज की डिप्टी एडिटर पल्लवी मिश्रा से बात की। उन्होंने बताया, "एआई वीडियोज में कई बार चेहरे के एक्स्प्रेशन अजीब हो सकते हैं। कभी-कभी बॉडी पार्ट्स सही नहीं नजर आते...उंगलियां 5 की जगह 6 हो सकती हैं और कुछ वीडियोज में स्किन भी अजीब दिखाई देती है। ऐसे कई टूल्स भी हैं, जिन पर आप इसकी जांच कर सकती हैं, लेकिन किसी भी मामले में पूरी तरह श्योर होने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।"
इन टूल्स की भी ले सकती हैं मदद
https://sightengine.com/detect-ai-generated-images
किसी फोटो या वीडियो को चेक करने के लिए आप इन टूल्स की भी मदद ले सकती हैं, हालांकि इनके नतीजों पर पूरी तरह निर्भर करना ठीक नहीं है, लेकिन अमूमन ये सही रिजल्ट देते हैं। हमारे पास कोई वीडियो मौजूद नहीं है, लेकिन मैं आपको अपनी एक रियल और एक जेमिनी से बनी हुई तस्वीर इन टूल्स में डालकर आपको रिजल्ट दिखाती हैं।
यह भी पढ़ें- Payal Gaming कौन हैं? जिनका वीडियो लीक होने का किया जा रहा है दावा, 1 मिनट 20 सेकेंड की वायरल क्लिप का सच जानें
रियल तस्वीर डालने पर आया ये रिजल्ट

AI Generated फोटो डालने पर आया ये रिजल्ट

आप इन टूल्स की मदद से इमेज की सच्चाई चेक कर सकती हैं। जैसे मैंने अपनी दो इमेज इंसर्ट कीं और रिजल्ट आपके सामने है।
किसी भी वीडियो या फोटो की सच्चाई जाने बिना उस पर यकीन न करें। इसके अलावा बिना जांच के किसी भी लिंक को न खोलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Payal Dhare
- क्या किसी का AI से वीडियो बनाना गलत है?
- अगर आप बिना व्यक्ति की मंजूरी के एआई से उसका वीडियो या फोटो बनाते हैं, खासकर अगर ये आपत्तिजनक या भ्रामक है, तो ऐसा करना पूरी तरह गलत है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।