शाहरुख खान की 'पठान' नई होकर भी क्यों लगती है पुरानी सी? फिल्म के सीन्स हैं इन फिल्मों से इंस्पायर्ड

आखिर 4 साल 20 दिन के बाद शाहरुख खान की नई फिल्म का ट्रेलर आ ही गया है। मेरे अंदर का शाहरुख फैन बेसब्री से 10 दिसंबर सुबह 11 बजे का इंतजार कर रहा था क्योंकि फिल्म 'जीरो' की रिलीज के 35 हजार 544 घंटों बाद शाहरुख की फिल्म का कोई ट्रेलर आने वाला था। अब जब ट्रेलर आ गया है तो शाहरुख का ये नया अवतार देखकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरा रोमांस हीरो अब एक्शन हीरो वाली नई पैकिंग में आ गया है। 'पठान' फिल्म के रिलीज होने को लेकर मैं बहुत खुश हूं, लेकिन इससे जुड़े विवादों से उतनी ही दुखी हूं।
अभी 'बेशर्म रंग' का विवाद थमा नहीं था और एक और विवाद सामने आ गया। अब शाहरुख खान की फिल्म को कॉपीड कहा जा रहा है। इसका कारण कुछ सीन्स हैं जो इसके पहले आई फिल्मों से इंस्पायर्ड लग रहे हैं। कुछ और कहने से पहले चलिए उन सीन्स के बारे में बात कर लेते हैं।
1. 'दस' फिल्म के एक्शन सीन और 'पठान' के एक्शन सीन
फिल्म 'दस' याद है आपको? इस मल्टी स्टारर फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस थे। इस फिल्म के एक सीन में जाएद खान कार की छत से ग्रेनेड फेंकते हैं और कुछ-कुछ वैसा ही सीन शाहरुख खान की फिल्म में भी दिखाया गया है। इस सीन को भी कॉपीड माना जा रहा है।
Pic1: #ZayedKhan dropping the grenade while flying above a car in DUS(2005)
— Aa (@imaatmanirbhar) November 2, 2022
Pic2: #ShahRukhKhan copying the same stunt in #Pathaan teaser.
Sidharth Anand Masterclass . pic.twitter.com/oVNU8OCyEE
इसे जरूर पढ़ें- Pathaan Trailer: SRK की पठान में बहुत कुछ होगा ख़ास, ट्रेलर में दिखीं फिल्म से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें
2. 'साहो' के सीन और 'पठान' के सीन
बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' याद है आपको? वही फिल्म जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में भरपूर एक्शन सीक्वेंस थे और प्रभास ने कई स्टंट्स दिखाए थे जो फ्यूचर से जुड़े थे। वैसा ही कुछ-कुछ फिल्म 'पठान' में भी हो रहा है। हवा में उड़ने वाला सीन और ऐसे ही कई सीन आपको 'साहो' की याद दिलाते हैं।
3. 'कैप्टन अमेरिका' का एक्शन सीक्वेंस और 'पठान' का एक्शन सीक्वेंस
यहां किसी एक सीन की नहीं बल्कि पूरे एक्शन सीक्वेंस की बात हो रही है। 'कैप्टन अमेरिका- द विंटर सोल्जर' फिल्म में जिस तरह से हैंड मिसाइल की मदद से विलेन एक कार को आग लगाता है कुछ-कुछ वैसे ही जॉन अब्राहिम ने इस फिल्म में किया है। मैं आपको बता दूं कि जॉन अब्राहिम इस फिल्म के विलेन माने जाते हैं।
4. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्नो फाइट और 'पठान' की स्नो फाइट
'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के बाद से ही बॉलीवुड में जमी हुई नदी पर एक्शन सीक्वेंस फिल्माने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले ये फिल्म 'वॉर' में किया गया जहां ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने ये एक्शन सीन किया था। इसके बाद अब 'पठान' फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम ये सीन करते दिख रहे हैं। तीनों फिल्मों में फर्क सिर्फ इतना है कि सबसे पहले 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में पूरा कुनबा बर्फ में लड़ रहा था। 'वॉर' में ये लड़ाई कार में हो रही थी और अब 'पठान' में ये बाइक पर हो रही है।
इसे जरूर पढ़ें- 'पठान' ही नहीं, शाहरुख की इन फिल्मों को बैन करने की भी उठ चुकी है मांग
5. 'बीस्ट' का पोस्टर और 'पठान' का पोस्टर
जब 'पठान' का पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसकी तुलना इड्रिस एल्बा की 'बीस्ट' फिल्म के पोस्ट जैसा लगा था।
'पठान' फिल्म का एक्शन पैक्ड ट्रेलर बहुत ही यूनिक है और शाहरुख ने हर फ्रेम को जिया है। उनका एक्शन भी उतना ही अच्छा है जितना उनका रोमांस रहता था।
क्या वाकई ये बातें ट्रोल करने लायक हैं?
मेरे हिसाब से तो नहीं। कोई एक फिल्म अगर बनाई जा रही है तो ऐसा हो सकता है कि वो दुनिया भर में बनी किसी ना किसी फिल्म से थोड़ी बहुत इंस्पायर्ड हो। चलिए मैं तो कहती हूं कि 'पठान' पूरी तरह से कॉपी है फिर भी क्या इससे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम सहित अन्य हजारों लोगों की मेहनत में कमी रह गई है जिन्होंने इस फिल्म को बनाया है। बॉलीवुड में बॉयकॉट ट्रेंड इतना ज्यादा फेमस हो गया है कि अब हर फिल्म को लेकर इस तरह की बातें होने लगी हैं।
बॉलीवुड का बॉयकॉट ट्रेंड अब कहीं ना कहीं एक पैमाना बन गया है। अब हर फिल्म हर किसी के हिसाब से तो सही नहीं हो सकती है ना। कभी-कभी फिल्मों को एन्जॉयमेंट के हिसाब से भी देखना चाहिए। सिर्फ और सिर्फ अगर उन्हें हम सही और गलत के हिसाब से देखेंगे तब तो आगे कैसे बढ़ा जाएगा?
मेरे हिसाब से तो इसकी जरूरत नहीं है। आपकी इस मामले में क्या राय है हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।