Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने क्या गुपचुप कर ली शादी? AAP नेता ने दी बधाई

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा ने क्या सच में गुपचुप शादी कर ली? दोनों को मिल रही हैं बधाई। आइए जानते हैं।  
Updated:- 2023-03-28, 20:23 IST
image

Parineeti Chopra Raghav Chadha: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा के रिश्तों को लेकर हर तरफ चर्चा थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कुछ दिन पहले ही साथ में देखा भी गया था जिसके बाद डेटिंग की खबरे तेज होने लगी थी। 

ऐसे में अब यह खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं। जी हां, एक AAP पार्टी के नेता ने ट्वीट करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

AAP नेता संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव को दी बधाई 

 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने एक ट्वीट में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को दिल से बधाई देता हूं'। आगे वो ट्वीट में लिखते हैं कि 'दोनों का साथ प्यार, आनंद से भरा रहे। यह मेरी शुभकामनाएं'।

परिणीति और राघव को होटल के बाहर किया गया था स्पॉट

हाल में ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को मुंबई के एक होटल के बाहर देखा गया था। दोनों को एक साथ देखने के बाद मीडिया में यह खबर चलने लगी थी कि दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्दी शादी की कर सकते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह 

परिणीति और राघव का रिश्ते पर क्या था जवाब?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝚆𝚊𝚗𝚍𝚎𝚛𝚒𝚗𝚐 𝚑𝚎𝚍𝚘𝚗𝚒𝚜𝚝 🫧 (@parineetichopra)

 

एक वीडियो में जब राघव चड्ढा से इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। राघव ने कहा था कि 'मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीती का नहीं'। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में परिणीती चोपड़ा से राघव चड्डा के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने भी रिश्ते के बारे में कुछ अधिक नहीं बोला।   

शादी को लेकर कोई ऑफिशियली खबर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

 

आपको बता दें कि आप नेता संजीव अरोड़ा के ट्वीट के बाद से अभी तक एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा या फिर राघव चड्डा की तरफ से कोई भी ऑफिशियली खबर नहीं आई है। सिर्फ यह अटकले लगाई जा रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं। 

इसे भी पढ़ें: अनुपमा फेम Rupali Ganguly का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज

 


सोशल मीडिया पर दोनों की मिल रही हैं बधाई 

AAP नेता संजीव अरोड़ा के ट्विट के बाद सोशल मीडिया पर परिणीती चोपड़ा और राघव चड्डा को हर तरफ से बधाई मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।