herzindagi
image

पेरेंट्स की लड़ाई से बच्चों के दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर, इन तरीकों से रखें उन्हें दूर

अगर आप भी बच्चों के सामने लड़ाई करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि इससे बच्चों को क्या नुकसान है और आप उन्हें कैसे सुरक्षित रख सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-09-11, 01:28 IST

पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा अनमोल रिश्ता होता है। इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, हंसी-मजाक होते रहते हैं, लेकिन कई बार लड़ाई झगड़ा इस हद तक चला जाता हैं, कि पति-पत्नी अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोच पाते हैं। यह सच है कि जब पेरेंट्स आपस में झगड़ते हैं, तो इससे बच्चों की मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। अगर आप भी बच्चों के सामने लड़ाई करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि इससे बच्चों को क्या नुकसान है और आप उन्हें कैसे सुरक्षित रख सकती है।

पेरेंट्स के झगड़ों से बच्चों पर बुरा असर

जब भी पेरेंट्स बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा करते हैं, तो इससे बच्चे सहम जाते हैं और उनके मन में डर बैठ जाता है, जिससे कोई भी उनके सामने ऊंची आवाज में बात करता है, तो वह डर से कांपने लगते हैं। यह डर परिवार के प्रति सही नहीं है। 

1 (24)

बच्चों के व्यवहार में आने लगेंगे बदलाव

इसके अलावा बच्चों के सामने अगर आप लगातार लड़ाई-झगड़ा करते हैं, तो ऐसे में उनके व्यवहार में भी बदलाव आने लगता है और वह गुस्सैल और चिड़चिड़े होने लगते हैं। यही नहीं कुछ बच्चों में तो एंग्जाइटी की समस्या भी देखी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए करें ये काम

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा करना बंद कर दें। अगर आपके और हस्बैंड के बीच में कुछ चीज सही नहीं चल रही है और आपसी मतभेद हो रहे हैं, तो आप शांति से बच्चों के नहीं होने पर अपनी परेशानियों को साझा कर समझौता कर सकती है।

यह विडियो भी देखें

2 (24)

घर के माहौल को बनाएं खुशनुमा

इसके अलावा आप घर पर लड़ाई झगड़े के माहौल को खत्म कर अपने घर के माहौल को खुशनुमा बना सकती हैं। इसके लिए आप घर में मूवी देख सकती हैं या अपने बच्चों के साथ इनडोर एक्टिविटी भी कर सकती हैं। इससे बच्चों की मेंटल हेल्थ भी सही रहेगी। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों की मेंटल हेल्थ को खराब होने से बचा सकती हैं और घर के माहौल को भी सकारात्मक बना सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।