क्या आपका बच्चा भी फिजूलखर्ची करता है? बचपन से ही सिखाएं पैसों की अहमियत

अपने बच्चों की हर जिद को तुरंत पूरा कर देना पेरेंट्स का प्यार दिखाने का तरीका बन गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही आदत बच्चे को फिजूलखर्च बना सकती है? जी हां, अक्सर बच्चे खिलौनों, गैजेट्स या बाहर के खाने पर बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि उस पैसे को कमाने में कितनी मेहनत लगती है। ऐसे में बता दें कि बचपन में सीखी गई पैसों की अहमियत इंसान को भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक और सफल इंवेस्टर बनाती है। यहां जानिए कि आप अपने बच्चे को पैसे का सही मोल कैसे सिखा सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे फिजूलखर्ची क्यों करते हैं और उन्हें कैसे पैसों की कीमत को समझाया जाए? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बच्चे फिजूलखर्ची क्यों करते हैं?
आज के बच्चे कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट देखते हैं। ऐसे में उन्हें लगने लगता है कि पैसा एक मशीन या कार्ड से निकलता है।
स्कूल में दोस्तों के पास महंगे गैजेट्स या कपड़े देखकर बच्चे अक्सर तुलना करने लगते हैं और वैसी ही चीज मांगना शुरू कर देते हैं।
जब तक बच्चे को यह नहीं पता चलता कि पैसा काम के बदले मिलता है, तब तक वह उसे केवल खर्च करने की वस्तु समझता है।
बच्चों को पैसों की वैल्यू कैसे सिखाएं?
आप अपने बच्चे को एक गुल्लक जरूर दें। ऐसे में आप उसे कहें कि अगर उसे कोई खिलौना चाहिए, तो उसे अपनी पॉकेट मनी से कुछ हिस्सा बचाकर उसमें जमा करना होगा। जब वह खुद के बचाए पैसों से चीज खरीदेगा, तो उसकी कद्र ज्यादा करेगा।
इसे भी पढ़ें - बच्चे से हो गई है कोई गलती? उसे डांटने के बजाय पूछें ये 3 सवाल, खुद जिम्मेदारी लेना सीख जाएगा आपका बच्चा
आप घर का राशन लाते समय या बिजली का बिल भरते समय बच्चे को साथ रखें। उसे समझाएं कि घर चलाने के लिए पैसों का बंटवारा कैसे किया जाता है।
बच्चे को जरूरत जैसे- खाना, किताबें और इच्छा जैसे- वीडियो गेम, इन दोनों के बीच का अंतर समझाएं। साथ ही उन्हें ये भी सिखाएं कि पहले जरूरतें पूरी होती हैं, फिर इच्छाएं।
नोट - बचपन में मिली यह सीख बच्चे की पूरे पर्सनैलिटी को अच्छा बना सकती है।
इसे भी पढ़ें - आपका बच्चा भी करता है महंगी चीजों की डिमांड? खेल-खेल में सिखाएं उसे पैसे की कीमत और सेविंग्स की जरूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।