आपका बच्चा भी करता है महंगी चीजों की डिमांड? खेल-खेल में सिखाएं उसे पैसे की कीमत और सेविंग्स की जरूरत

आजकल बच्चे सोशल मीडिया और विज्ञापनों से प्रभावित होकर महंगी चीजों की मांग करते हैं। माता-पिता के लिए यह समझना ज़रूरी है कि हर इच्छा पूरी करना उन्हें भविष्य के लिए कमजोर बना सकता है। 
Updated:- 2026-04-20, 14:00 IST
image

आज के समय में एडवरटाइजमेंट और सोशल मीडिया की चकाचौंध ने बच्चों की दुनिया पर काफी प्रभाव डाला है। अक्सर बच्चे टीवी या अपने दोस्तों के हाथ में कोई भी महंगी चीज देख लेते हैं तो उसे पाने की जिद करने लग जाते हैं। एक माता-पिता के तौर पर उनकी हर इच्छा पूरी करना प्यार जताने का तरीका हो सकता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना मेहनत किए बच्चे को हर चीज मिल जाना उन्हें फ्यूचर के लिए कमजोर बना सकता है? ऐसे में बच्चों को बचपन से ही पैसे की कीमत को समझाना चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे क्यों करते हैं महंगी चीजों की मांग और कैसे उनसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बच्चे क्यों करते हैं महंगी चीजों की डिमांड?

जब बच्चा स्कूल में अपने दोस्तों के पास कोई नई चीज या महंगा खिलौना या गेम देखता है, तो उसे लगता है कि वह चीज उसके पास भी होनी चाहिए ताकि वह अपने आप को किसी से कम महसूस न करे।

2 - 2026-04-20T132710.908

खिलौनों और गेम्स के कलरफुल एडवरटाइजमेंट बच्चों को मानसिक रूप से यह यकीन दिला देते हैं कि वह चीज उनके लिए जरूरी है।

छोटे बच्चों को लगता है कि एटीएम या कार्ड से पैसा ऐसे ही बिना कुछ किए आ जाता है। उन्हें इसके पीछे की कड़ी मेहनत और बजट का अंदाजा नहीं होता।

इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: खेल-खेल में बढ़ेगा प्यार, आजमाएं ये 5 एक्टिविटीज जो बच्चों को लाएंगी एक-दूसरे के करीब

बचत की आदत क्यों है जरूरी?

जब बच्चा अपनी पसंदीदा चीज के लिए पैसे जोड़ता है, तो वह न केवल उसकी कीमत को समझता है बल्कि उसके अंदर धैर्य भीआता है। उसे समझ आता है कि हर चीज तुरंत नहीं मिल सकती। साथ ही बचत की आदत से बच्चा यह समझने लगता है कि क्या उसकी जरूरत है और क्या सिर्फ शौक। अच्छी बात ये होती है कि कम उम्र में सीखी गई बचत की आदत उसे बड़े होने पर कर्ज के जाल से बचाती है और उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है।

1 - 2026-04-20T132718.633

खेल-खेल में कैसे सिखाएं पैसे की अहमियत?

बच्चे को एक गुल्लक दें ताकि वह अपने पैसे बढ़ते हुए देख सके। उसे छोटे-छोटे कामों के बदले रिवॉर्ड मनी दें और उसे जमा करने के लिए प्रेरित करें। आप अपने बच्चों को अलग-अलग सिक्कों और नोटों की पहचान कराएं। उनके साथ दुकान-दुकान खेल सकती हैं, जहां वे अपनी चीजों को नकली पैसों से खरीदें और बेचें।

इसे भी पढ़ें - घर बना रहता है जंग का मैदान? बच्चों की लड़ाई को प्यार में बदलने के 5 जादुई तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।