Relationship Guide: शादी से पहले अपने बेटों को जरूर सिखाएं 5 बातें, पत्नी के साथ हमेशा बना रहेगा प्यार

शादी हर किसी के लिए खास होता है। जब किसी की शादी होती है तो ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों के साथ का ही नहीं होता बल्कि दो परिवारों का होता है। जितने लोग होते हैं, उतनी ही सोच होती है। माता-पिता अपनी बेटियों को शादी के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में बहुत कुछ सिखाते हैं, लेकिन रिश्ता दोनों का होने के कारण बेटों को भी कुछ बातें सिखाना जरूरी होता है।
पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं बल्कि सम्मान, समझदारी और जिम्मेदारी से चलता है। ऐसे में अगर आप अपने बेटों को बचपन या शादी से पहले ही रिश्तों की अहमियत, बराबरी और जिम्मेदारियों की सीख देंगी तो शादी के बाद पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार, सम्मान औरा तालमेल बना रहेगा। हम आपको अपने इस लेख में इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप अपने बेटों को क्या सीख दें? आइए जानते हैं-
-1780912004595.jpg)
पत्नी का सम्मान करना जरूरी
हर रिश्ते की नींव सम्मान पर ही टिकी होती है। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ लड़कियों की ही जिम्मेदारी समझते हैं, लेकिन ये दाेनों तरफ से होना चाहिए। बेटों को ये समझाना जरूरी है कि शादी के बाद पत्नी ही जीवनसाथी होती है। उसकी फीलिंग्स, सोच और फैसलों का भी सम्मान करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका रिलेशनशिप हो रहा है बोरिंग? इन टिप्स से लौटेगा प्यार
स्टैंड लेना
आज के समय में ज्यादा लड़कियों की ये शिकायत होती है कि उनका पति Mumma's Boy है और उनके लिए स्टैंड तक नहीं लेता है। ऐसे में हर मां को अपने बेटे को ये जरूर सिखाना चाहिए कि सही बात के लिए स्टैंड लेना जरूरी है। परिवार के सामने या बाहर पत्नी के साथ खड़े रहें। बिना किसी डर के पत्नी का साथ देना है। अगर पत्नी सही है, तो परिवार के सामने उसका साथ दें और अगर परिवार सही है, तो पत्नी को अकेले में प्यार से समझाएं।
यह भी पढ़ें- Relationship Tips: नई नवेली दुल्हनें सास के साथ ऐसे मजबूत करें अपने रिश्ते, बड़े काम की हैं ये टिप्स
घर के कामों में हाथ बंटाना
आजकल ज्यादातर कपल्स वर्किंग हैं। ऐसे में घर की जिम्मेदारी भी सिर्फ किसी एक की नहीं, बल्कि दोनों की ही बराबर होनी चाहिए। इसलिए हर माता-पिता को अपने बेटों को कुकिंग करना, घर को सेट रखना और कपड़े तह करके सलीके से रखना जैसी चीजें जरूर सिखानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- पति का मायके वालों से है खिंचाव? इन 4 आसान तरीकों से बढ़ाएं उनके बीच का प्यार और सम्मान
बातचीत करना न छोड़ें
कई बार रिश्तों में गलतफहमियां इसलिए भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि पति को लगता है कि सिर्फ वही सही है और उसकी बात ही आखिरी है। ऐसे में जब झगड़ा होता है, तो पति अक्सर अपने ईगो में आ जाते हैं और खुद से एफर्ट करके बात करने नहीं जाते हैं। ऐसे में हर मां को अपने बेटे को बचपन से ये सिखाना चाहिए कि ईगो को साइड में रखकर बातचीत के जरिए ही किसी भी झगड़े को खत्म किया जा सकता है।
-1780911850938.jpg)
खुद की गलती भी मानें
पतियों को हमेशा यही लगता है कि वो कभी गलत हो ही नहीं सकते, जो कि पूरी तरह से गलत है। इसलिए हर मां को अपने बेटों को ये समझाना और सिखाना चाहिए कि अगर खुद की गलती हो, तो बिना झिझक सॉरी बोल देना चाहिए। एक छोटा सा सॉरी रिश्ते में अपनापन बनाए रखता है। इसके साथ ही, बेटों को ये भी बताएं कि कई बार रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए, गलती न होने पर भी थोड़ा झुक जाना समझदारी होती है। ये बात सिर्फ पतियों पर ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी दोनों पर ही लागू होती है।
यह भी पढ़ें- Relationship Tips: पसंद उनकी, साथ आपका; बोरियत को कहें अलविदा और मिलकर शुरू करें अपना बिजनेस
ये भी सिखाएं
- जिम्मेदारी लेना
- गुस्से पर कंट्रोन रखना
- सेविंग करना
- परिवार को समय देना
- पत्नी को सरप्राइज देना
- ट्रिप पर ले जाना
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बेटे का परिवार हंसता-खेलता रहे तो बेटाें को कुछ बातें पहले से ही सिखानी चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।